मीरजापुर।
आमघाट पुल पर बने ऐप्रोच मार्ग के खराब गुणवत्ता का खामियाजा जनता भुगतने लगी है। बीते दिनो बारिश के बाद खस्ताहाल हुए मार्ग की शिकायत लेते हुए केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने डीएम को पत्र जारी कर कार्रवाई और सडक को ठीक कराने के निर्देश दिये थे। मंत्री के तल्ख तेवर का नतीजा यह रहा कि मरम्मत का कार्य शुरु कर दिया गया। लेकिन एप्रोच मार्ग पर मखई सिंह की तरह कंस्ट्रक्शन मैटेरियल गिरा दिये जाने के कारण वाहनो के आवागमन पर रोक लग गयी है। बाकायदे पुल को बैरिकेट कर दिया गया है।
बता दें कि पुल की खराब गुणवत्ता कार्यदाई संस्था एवं ठेकेदारों की लापरवाही के कारण हुई, लेकिन इसका खामियाजा जनता को भुगतना पड रहा है। पुल से आवागमन बाधित कर दिये जाने से रविवार को सभी वाहनो को मुहकुचवां के रास्ते भेजा गया। तो वही, भारी वाहनो बस ट्रक इत्यादि को मीरजापुर से बरकछा नेशनल हाईवे और तत्पश्चात गंतव्य वाराणसी की ओर जाना पडा। मरम्मत का कार्य कब तक संपन्न हो जाएगा और आवागमन पूरी तरह से कब तक बहाल हो जाएगा, इसका जवाब देने वाला मौके पर कोई नहीं मिला।
प्रयागराज के एक गुप्ता जी ने बताया कि आज रविवार है, जेई-ठेकेदार दोनो लोग नहीं है। श्रमिक कार्य कर रहे हैं। अब सवाल यह उठता है कि जब कोई जिम्मेदार मौके पर नहीं है, तो आखिर मरम्मत कारःय क्या श्रमिक अपने हिसाब से करेंगे।
इस संबंध मे बात किये जाने पर उत्तर प्रदेश सेतु निगम के परियोजना प्रबंधक रोहित मिश्रा ने कहाकि रविवार से मरम्मत कार्य शुरू करा दिया गया है, लेकिन बारिश हो जाने के कारण कार्य प्रभावित हुआ है। लगभग चार दिन तक मरम्मत का कार्य चलेगा। इस दौरान साईकिल, बाईक, टोटो आदि ही पुल से गुजर सकेंगै। शेष बडे बाहन बरकछा होकर हाईवे से जाएंगे।





