News

भारत विकास परिषद मिर्जापुर शाखा का दायित्व ग्रहण समारोह संपन्न

मीरजापुर।
भारत विकास परिषद मिर्जापुर शाखा द्वारा आयोजित दायित्व ग्रहण समारोह नगर के सिटी क्लब सभागार में रविवार को संपन्न हुआ। प्रांतीय अध्यक्ष हरविंदर वालिया ने सत्र 26-27 के अध्यक्ष अरुण कुमार अग्रवाल, सचिव अतुल कुमार दुबे तथा कोषाध्यक्ष इंजीनियर सुमित अग्रवाल और शाखा अध्यक्ष द्वारा अपनी टीम के सदस्य इंजीनियर गोपाल कृष्ण सविता, विष्णु नारायण मालवीय व नूतन अग्रवाल को पद और दायित्व का शपथ दिलाया गया। पिछले सत्र के दायित्व धारियों ने वर्तमान को मंचाचीन कराया।

समारोह में उपस्थित मुख्य अतिथि नगर पालिका परिषद अध्यक्ष श्याम सुंदर केसरी ने परिषद द्वारा समाज में किये जा रहे सेवा व संस्कार कार्यों की प्रशंसा किया और कहा कि राष्ट्र के भाव से समर्पित सदस्यों की कार्यशैली लोगों को परिषद के प्रति जोड़ने का कार्य करती है।

प्रधानाचार्य मां विंध्यवासिनी स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय प्रोफेसर डॉक्टर संजीव कुमार सिंह ने मुख्य अतिथि के रूप में अपना उद्गार व्यक्त करते हुए परिषद के नवरात्रि मेडिकल कैंप की प्रशंसा किया और कहाकि दर्शनार्थियों की सेवा बहुत पुनीत कार्य है। सावन माह में कांवरियों की सेवा भी नर सेवा -नारायण सेवा को चरितार्थ करता है।

क्षेत्रीय वित्त सचिव का मुकुल शाह ने वित्त के रख-रखाव और पारदर्शिता पर प्रकाश डाला। संगठन सचिव ऋषि शुक्ला ने भारत विकास परिषद का वृहद परिचय दिया और देशभर में संस्था द्वारा संचालित अस्पतालों व सेवा कार्यों को बताया। प्रांतीय अध्यक्ष ने विकास रत्न के रूप में अरुण कुमार अग्रवाल की घोषणा किया, स्वागत भाषण परिषद अध्यक्ष नीलू सिंह ने दिया और पिछले सत्र में प्रांत द्वारा शाखा को प्राप्त एक दर्जन से अधिक पुरस्कार को प्रांतीय अध्यक्ष द्वारा दायित्व धारी को प्रदान किया गया। शाखा द्वारा किए गए कार्यों की प्रशंसा उपस्थित जनसमूह ने किया।

मंचासीन अतिथियों का परिचय प्रांतीय गतिविधि सहसंयोजक सुशील सिंह ने कराया। पिछले सत्र के दायित्वधारियों ने वर्ष भर किए गए कार्यों का विवरण तथा वर्तमान में अपने भावी कार्यक्रमों की रूपरेखा प्रस्तुत किया। समारोह का प्रारंभ वंदे मातरम् गीत, गणेश वंदना व समापन राष्ट्रगान से हुआ। संचालन विष्णु मालवीय व धन्यवाद ज्ञापन अतुल दुबे ने किया।

इस अवसर पर अश्वनी कुमार श्रीवास्तव, कौशल किशोर, प्रान्तीय उपाध्यक्ष विष्णु सेठ, डॉ वीरेंद्र सिंह, नीमा से डॉक्टर अरविंद श्रीवास्तव, डॉ संजय मौर्य, डॉक्टर मनोज सिंह, लायंस क्लब अध्यक्ष मनोज कुमार मैनी, छत्रपाल सिंह बलिया, जगजीत सिंह डंग, राजेंद्र नाथ अग्रवाल, इंजीनियर जवाहर सिंह, अभिनव अग्रवाल, सोमेश्वर मिश्र, अशोक सिंह, मनोज अग्रवाल, भरत प्रजापति, आशुतोष सोनी, अशोक गुप्ता, माया मिश्रा, रेखा अग्रवाल, रेनू केसरवानी, रेनू अग्रवाल आदि उपस्थित रही।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!