उपनिरीक्षक पद पर चयनित शुभम कुमार का हुआ भव्य सम्मान
कछवाँ, मीरजापुर। जमुआ रोड स्थित कृष्णा लाइब्रेरी में 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस का पावन पर्व अत्यंत धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। ध्वजारोहण के उपरांत संस्थान में एक भव्य प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन हुआ, जिसमें उत्तर प्रदेश पुलिस में उपनिरीक्षक (UP SI) पद पर चयनित लाइब्रेरी के मेधावी छात्र शुभम कुमार सुपुत्र बलराम निवासी जलालपुर को सम्मानित किया गया।
मुख्य अतिथि दिल्ली के प्रतिष्ठित सिविल सेवा संस्थान के वरिष्ठ शिक्षक एवं पूर्व सिविल सेवा अभ्यर्थी गौतम सिंह रहे। उन्होंने चयनित छात्र शुभम कुमार को मेडल, स्मृति चिह्न (ट्रॉफी), सम्मान प्रशस्ति पत्र भेंट किया गया। इसके साथ ही संस्थान की प्रोत्साहन नीति के तहत शुभम कुमार को उनकी 6 महीने की पूरी फीस वापसी (Refund) की गई तथा उनके पिता बलराम को भी अंगवस्त्र व माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया।
संस्थान के प्रबंधक मुकेश सिंह राजपूत ने अपने संबोधन में कहा कि यह संस्था उनके पूज्य पिता के संकल्पों पर आधारित है, जिनका सपना था कि यहाँ की प्रत्येक सीट से छात्र चयनित होकर निकलें। उन्होंने पूर्व में चयनित एएलपी संदीप मौर्य का उदाहरण देते हुए उपस्थित अन्य विद्यार्थियों को भी निरंतर मेहनत कर सफलता प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर जयशंकर पाण्डेय,राहुल सिंह, शुभम सिंह, निखिल सिंह, प्रकाश पाल, सूरज सिंह सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कछवा, ग्राम पंचायत करसड़ा के पंचायत भवन पर, ग्राम सभा भैंसा के पंचायत भवन पर झण्डा फहरा कर शानदार ढंग से स्वतंत्रता दिवस मनाया गया।
कछवां डीह प्राचीन शीतला माता मंदिर का जनसहयोग से होगा निर्माण
कछवा, मीरजापुर। आदर्श नगर पंचायत कछवां में रविवार को कृष्ण कुमार उपाध्याय (कन्हैया) के आह्वान पर नगर के सभी सम्मानित एवं वरिष्ठ नागरिकों की एक अति आवश्यक बैठक हनुमान जी मंदिर प्रांगण में संपन्न हुई। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि मंदिर निर्माण हेतु पर्याप्त स्थान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से प्रांगण में स्थित पुराने पीपल एवं नीम के पेड़ों का उचित संरक्षण व छंटाई करते हुए माता के भव्य मंदिर का निर्माण कराया जाएगा। जनसहयोग से इस निर्माण कार्य को इसी वर्ष पूर्ण करने का लक्ष्य रखा गया है, जिसकी औपचारिक घोषणा आगामी श्री हनुमत जयंती के शुभ अवसर पर की जाएगी।
बैठक में उपस्थित तिवारीयान वार्ड के सभासद श्री अवनीश तिवारी ने अवगत कराया कि नगर पंचायत कछवां के बजट से मंदिर सौंदर्यीकरण का टेंडर के लिए आधिकारिक आवेदन भी जमा किया जाएगा।
इस बैठक में मुख्य रूप से अखिलेश मिश्रा (बुलबुल गुरु), रमेश मिश्रा (बाबा जी), उमेश मिश्रा, घनश्याम उपाध्याय, राकेश उपाध्याय, रघुबीर सिंह, ठेकेदार जय गुरु, रामभजन पाण्डेय, पुजारी, कन्हैया उपाध्याय, गोवर्धन उपाध्याय, भोलू उपाध्याय, आयुष उपाध्याय, प्रियांशु उपाध्याय, संकी उपाध्याय, शिव सिंह, मुन्ना सिंह, बबलू सिंह, मन्नू उपाध्याय, आशीष मिश्रा, डॉ. अखिलेश उपाध्याय तथा सत्यम उपाध्याय, मृत्युंजय उपाध्याय बुल्लुर यादव सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे और अपने विचार व्यक्त किए।





