विंध्य गुरुकुल कॉलेज मे स्वतंत्रता दिवस पर रही सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम
चुनार, मीरजापुर। विंध्य गुरुकुल कॉलेज एवं विंध्य गुरुकुल कॉलेज आफ फार्मेसी में शनिवार को बड़े हर्षोल्लास के साथ 80वाँ स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। ध्वजारोहण महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ प्रतीक्षा सिंह द्वारा किया गया। उन्होंने ने स्वतंत्रता सेनानियों को नमन करते हुए तथा छात्र-छात्राओं को राष्ट्रभावना से प्रेरित होकर राष्ट्र की सेवा करने का आह्वान किया महाविद्यालय के उप प्राचार्य डॉ आशीष मिश्रा ने छात्र-छात्राओं की स्वतंत्रता दिवस की शुभकामना देते हुए 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने में युवा भारत शक्ति के महत्व को बताया। फार्मेसी कॉलेज की उपप्राचार्या डॉ सुशीला गुप्ता ने युवा छात्र शक्ति को अनुशासित होकर जिम्मेदार नागरिक के रूप में राष्ट्र के विकास में योगदान देने का आह्वान किया। वही ‘द’ ग्लेनहिल स्कूल मे स्कूल के अध्यक्ष आफताब अहमद ने ध्वजारोहण किया। प्रधानाचार्य दिलिप मिश्रा ने अपने संवोधन मे स्वतंत्रता दिवस की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थीयो को देश की एकता, अखंडता और प्रगति मे अपना योगदान देने के लिए प्रेरित किया गया। छात्र -छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमो मे देश भक्ति नृत्य, गीतों की प्रस्तुति की गई। कार्यक्रम का संचालन कक्षा 10 की छात्रा अनाम्या व कक्षा 9 का छात्र उत्कर्ष ने किया। इस दौरान स्कूल के समस्त स्टाफ व छात्र छात्राएं उपस्थित रहें।





