News

स्वैच्छिक रक्तदान शिविर के सफल आयोजन संग तीनदिवसीय पौधरोपण एवं भोजन वितरण
स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर श्री साई परिवार सेवा संगठन की ओर से मंडलीय चिकित्सालय मिर्जापुर में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर शुभम गुप्ता की अध्यक्षता एवं उपाध्यक्ष अमित गुप्ता, अमनमणि शुक्ला के उपस्थिति मे हुई। शिविर में 20 लोगों ने पंजीकरण कराया और 15 पुरुष/महिला ने सफलतापूर्वक रक्तदान किया। डॉक्टर एकता ने सभी रक्तदाताओं का स्वास्थ्य परीक्षण और परामर्श किया तथा सुनिश्चित किया कि दान सुरक्षित और नियमों के अनुसार हो। जन संपर्क अधिकारी राम कुमार गुप्ता व शुभम् गुप्ता साईं ने रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया और उनके योगदान के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम मे विशेष सहयोग सविता देवी सेवा ट्रस्ट, सचिव अमनमणि शुक्ला, लीनेश क्लब आर्या ज्योति गुप्ता, रूपाली रीना, साई परिवार सेवा संगठन से अमित गुप्ता ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस से पूर्व यह रक्तदान शिविर समाज सेवा और मानवता की भावना को प्रबल करने का प्रयास था। रक्तदान करने वाले शिवानंद दुबे, अमनमणि शुक्ला, विजेंदर अग्रहरि, रवि अग्रवाल, शशिकांत, शुभम् चौरसिया, हिमांशु अग्रहरि, गोवर्धन, गौरव कुमार, राधेश, कनुप्रिया, तन्मय मिश्रा, कमलेश गुप्ता, साहिल सोनी अभ्यंकर, अमित गुप्ता आदि रहे।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!