लायंस स्कूल में विदेश रहने वाले पुरातन छात्रों की रही मौजूदगी
मीरजापुर।
लायंस स्कूल मीरजापुर की ओर से 15 अगस्त को 80 वें स्वतंत्रता दिवस पर सुबह प्रभात फेरी निकाला गया। तत्पश्चात स्कूल में लायंस क्लब के अध्यक्ष मनोज कुमार मैनी द्वारा झंडारोहण करके स्वतंत्रता दिवस की शान बढ़ाई। लायंस स्कूल भुजवा की चौकी में भी सीईओ कैलाश नाथ सिंह द्वारा झंडारोहण किया गया। लायंस स्कूल लालड़िग्गी चिल्ड्रन विंग में श्रीमती अंशु मैनी द्वारा ध्वजारोहण किया गया। इस अवसर पर बच्चों द्वारा विशेष प्रस्तुति की गई। अपने कार्यक्रमों में बच्चों द्वारा अपने सेना के शौर्य का प्रदर्शन किया। भारत माता को याद किया और आज के कार्यक्रम में लायंस स्कूल से पास आउट 2002 के बच्चे दूर-दूर से बल्कि विदेश से भी आए हुए थे। उन्होंने भी इस कार्यक्रम में अपना सहभाग किया। अपनी बातों से लोगों का दिल जीत लिया। सभी कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लायंस स्कूल के टीचर लायंस क्लब के सदस्य उपस्थित रहे।





