News

कृषि विभाग में प्राविधिक सहायक ग्रुप- सी के पद पर चयनित 48 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र का किया वितरण

मीरजापुर। पथरहिया स्थित विकास भवन सभागार में उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के माध्यम से कृषि विभाग में प्राविधिक सहायक ग्रुप- सी के पद पर चयनित 48 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र का जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति मे किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ नगर विधायक रत्नाकर मिश्र, मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल, जिला सहकारी बैंक मीरजापुर सोनभद्र के चेयरमैन डा. जगदीश सिंह पटेल, जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार, उपनिदेशक कृषि विकेश पटेल एवं बेसिक शिक्षा अधिकारी अनिल कुमार वर्मा द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया।

इस अवसर आयोजकों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर जनप्रतिनिधिगण ने सम्मानित किया। तत्पश्चात चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान कर उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं गयी। रक्षाबंधन के पावन पर्व के पूर्व नियुक्ति पत्र प्राप्त करना चयनित अभ्यर्थियों एवं उनके परिवारों के लिए निश्चित रूप से खुशी और गौरव का क्षण रहा।

जनप्रतिनिधिगण ने कहाकि नवचयनित अभ्यर्थियों की मेहनत, लगन और प्रतिभा को नमन करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य एवं सफल कार्यकाल की मंगलकामना करता हूं। सभी नव नियुक्त युवा अपनी जिम्मेदारियों का पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी के साथ निर्वहन करते हुए प्रदेश की कृषि व्यवस्था एवं जनसेवा को और सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण योगदान देंगे।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!