मीरजापुर। नगर पालिका परिषद्, मीरजापुर में कार्यरत स्थायी सफाई कर्मचारी/प्रभारी सफाई नायक, बरौधा वार्ड नं0-14 में कार्यरत इलियास पुत्र स्व० अब्दुल खालिक का सोमवार, 24 अगस्त 2026 को उनके निज निवास स्थान पर आकस्मिक निधन हो गया।
पालिका परिषद मीरजापुर के सभासदों, अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा के शांति हेतु परम् पिता परमेश्वर से प्रार्थना किया तथा दुःख की घडी में शोक संतप्त परिजनों को दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की।





