मीरजापुर।
श्री माँ विन्ध्यवासिनी आराधना केन्द्र के तत्वावधान में श्री माँ विन्ध्यवासिनी जयन्ती समारोह का भव्य आयोजन रविवार, 30 अगस्त 2026 भाद्र कृष्ण पक्ष द्वितीया को श्री माँ विन्ध्यवासिनी प्रांगण में किया गया है। इस अवसर पर माँ का वृहद भव्य श्रृंगार, चारों समय की आरती एवं विशेष पूजन, प्रसाद वितरण एवं अखिल भारतीय सांस्कृतिक एवं भक्ति संगीत समारोह का कार्यक्रम रखा गया है।
आयोजनकर्ता संस्था श्री माँ विन्ध्यवासिनी आराधना केन्द्र के अध्यक्ष पं० भगवान दत्त पाठक ऊर्फ राजन पाठक ने बताया कि संस्थापक स्व० पं० बच्चा लाल पाठक जी के द्वारा प्रारंभ परंपरा का दिव्य एवं भव्य रुप से निर्वहन करते हुए यह कार्यक्रम आयोजित है। उन्होने माँ विन्ध्यवासिनी के पावन अवतरण दिवस के शुभ अवसर पर श्रद्धालु एवं भक्तजनों से अनुरोध किता है कि इस भव्य धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन में अपने परिवार सहित पधारें माँ का आशीर्वाद प्राप्त करें, प्रसाद ग्रहण करें तथा पुण्य के भागी बनें।
आयोजक मंडल में महामंडलेश्वर गुरुशरणानन्द एवं फिल्म स्टार गोविंदा हैं शामिल
संरक्षक मण्डल में महामण्डलेश्वर स्वामी गुरुशरणानन्द जी महाराज, रमणरेती मथुरा एवं गोविन्दा जी अभिनेता एवं पूर्व सांसद के अलावा संस्था के पदाधिकारियों में संस्थापक स्व. बच्चालाल पाठक, अध्यक्ष भगवान दत्त पाठक (राजन पाठक), उपाध्यक्ष आर. एम. सिंह (कोलकाता), महासचिव श्रीधर पाण्डेय (कोलकाता), सहमंत्री काली पाण्डेय (कोलकाता), कोषाध्यक्ष
श्याम दत्त पाठक, व्यवस्थापक डॉ. नीरज खन्त्रा, प्रचार सचिव हरीनारायण पाण्डेय, निरीक्षक हनुमान दत्त, सांस्कृतिक सचिव
श्रीमती अंजली मिश्रा (पद्म विभूषण पं. किशन महाराज की बेटी), डॉ. रेनुका सिंह (पुणे), श्रीमती पूजा अग्रवाल (प्रयागराज) शामिल हैं।
वहीं, कार्यकारिणी सदस्यों मे अखिलेश्वरपति त्रिपाठी, डॉ. संतोष सिंह, रितेश पाण्डेय, शनिदत्त पाठक एवं विशिष्ट सदस्यों में अमित मालवीय (वाराणसी), शिव शंकर सिंह (कलकत्ता), संतोष कुमार जी (आरा), अमरदीप सिंह (मिर्जापुर), संतोष सिंह (आरा), अजय शुक्ला (मिर्जापुर), विनोद कुमार जी (नई दिल्ली), नवीन खन्ना (कानपुर), ऋषभ रायजादा (नई दिल्ली), शेखर वानखेड़े (साउदा महाराष्ट्र), विजय टिबडेवाल (भुवनेश्वर), भोले दुबे (गोरखपुर), विजय शंकर दुबे (कलकत्ता) एवं प्रदीप शास्त्री (ज्योतिषि) (लखनऊ) शामिल हैं।





