मीरजापुर। सहकार भारती, उत्तर प्रदेश की ओर से शांतिकुंज मैरिज लान बथुआ में आयोजित दोदिवसीय अभ्यास वर्ग का समापन रविवार को हुआ। वर्ग का शुभारंभ सहकार गीत के साथ हुआ। अभ्यास वर्ग में दूसरे दिन पंचम सत्र में डॉ अरुण कुमार सिंह प्रदेश अध्यक्ष ने “सहकारिता का इतिहास और सहकार भारती की भूमिका” पर विचार व्यक्त किया।
षष्टम सत्र में शिवेंद्र प्रताप सिंह द्वारा सहकार भारती का कार्य, गतिविधियां और कार्यालय व रखे जाने वाले अभिलेखों के संबंध में जानकारी दी गई। सप्तम सत्र में अशोक कुमार शुक्ला ने स्वावलंबी भारत अभियान पर प्रकाश डाला। समापन सत्र में डॉ अरुण कुमार सिंह ने सभी सातों सत्रों में जिन विषयों पर विचार व्यक्त किए गये थे, उनका पुनः स्मरण कराते हुए कार्यकर्ताओं को अपने अपने जिले में जाने के बाद अभ्यास वर्ग में सभी विषयों के माध्यम से दी गई जानकारियों का क्रियान्वयन करने पर जोर दिया। इसके पूर्व व्यवस्था में लगे सभी कार्यकर्ताओं का परिचय/सम्मान किया गया।
सहकार भारती उत्तर प्रदेश के प्रदेश सह प्रमुख एफपीओ प्रकोष्ठ केशव नाथ तिवारी ने बताया कि प्रथम दिन उद्घाटन सत्र के बाद
प्रथम सत्र में प्रदेश अध्यक्ष अरुण कुमार सिंह जी ने “सहकार भारती का संगठनात्मक ढांचा, कार्य पद्धति एवं कार्यकर्ता निर्माण” विषय पर द्वितीय सत्र में राष्ट्रीय सह-प्रमुख आई.टी. प्रकोष्ठ कृष्ण कुमार ओझा ने “प्रकोष्ठों की संगठनात्मक दक्षता से कार्यकर्ता निर्माण एवं आर्थिक उन्नयन” विषय पर और तृतीय सत्र में प्रदेश सह-संगठन प्रमुख विजय कुमार पाण्डेय ने “संस्थाओं का प्रबंध एवं निर्वाचन” विषय पर विस्तृत जानकारी दी।
तत्पश्चात चतुर्थ सत्र में गटश: बैठक हुआ। इस अवसर पर प्रमुख रूप से अरुण कुमार सिंह प्रदेश अध्यक्ष, कृष्ण कुमार ओझा राष्ट्रीय सह प्रमुख आईटी प्रकोष्ठ, अशोक कुमार शुक्ला प्रदेश संपर्क प्रमुख, शिवेंद्र प्रताप सिंह प्रदेश कोषाध्यक्ष, विजय कुमार पांडे प्रदेश सह संगठन प्रमुख, प्रतोष दुबे विंध्याचल विभाग प्रमुख, केशव नाथ तिवारी प्रदेश सह प्रमुख एफपीओ प्रकोष्ठ, श्रीमती पार्वती पांडे अध्यक्ष मिर्ज़ापुर, डॉ मंजुलता, श्रीमती दीपा उमर, रामेश्वर राय अध्यक्ष सोनभद्र, राजेंद्र कुमार सिंह उर्फ मुन्नू सिंह, अवधेश पटेल, विजय कुमार मिश्रा के अलावा जिला मिर्जापुर, सोनभद्र और भदोई से अन्य सम्मानित पदाधिकारी रहे।
संचालन प्रतोष दुबे विभाग प्रमुख विंध्याचल, रामेश्वर राय अध्यक्ष सोनभद्र द्वारा सम्मिलित रूप से किया गया। श्रीमती पार्वती पांडे अध्यक्ष मिर्ज़ापुर ने सभी अतिथि गण और तीनों जिले से आये सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया गया। अंत में कल्याण मंत्र के साथ दो दिवसीय अभ्यास वर्ग का समापन किया गया।





