मीरजापुर। पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय पटेहरा कला में कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व श्रद्धा एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में भगवान श्रीकृष्ण के जीवन, उनके आदर्शों तथा श्रीमद्भगवद्गीता के संदेशों पर प्रकाश डाला गया।
इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. एस. पी. त्रिपाठी एवं उप प्राचार्य संजय सिंह की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम में राम लखन मौर्य, अनामिका भारतीय, शिल्पा सिंह, नईमुल्लाह, वेद प्रकाश मिश्र, अजीत, मनीष, अभिषेक, आकाश यादव, पूजा सिंह, स्वेक्षा वर्मा सहित अन्य शिक्षक उपस्थित रहे।
नईमुल्लाह ने भगवान श्रीकृष्ण के जीवन-दर्शन एवं श्रीमद्भगवद्गीता के उपदेशों पर अपने विचार प्रस्तुत किए। उन्होंने कहा कि गीता का संदेश हमें कर्तव्यनिष्ठा, सत्य, धैर्य और निष्काम कर्म की प्रेरणा देता है। भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें धर्म, न्याय और मानवता के मार्ग पर चलने की सीख देता है।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित शिक्षकों ने श्रीकृष्ण के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने तथा विद्यार्थियों को उनके संदेशों से प्रेरणा लेने का आह्वान किया। विद्यालय परिसर में जन्माष्टमी के अवसर पर आध्यात्मिक एवं उत्सवपूर्ण वातावरण बना रहा।





