मीरजापुर।
थाना विन्ध्याचल पर बीते 02 सितंबर 2026 को वादी निरंजन लाल गुप्ता पुत्र विरेन्द्र लाल गुप्ता निवासी सदर बजार कोतवाली रोड़ ने नामजद अभियुक्तों के विरूद्ध उनका अपहरण कर डरा-धमका कर जबरन जमीन का बैनामा करा लेने के सम्बन्ध में लिखित तहरीर दी गयी। तहरीर के आधार पर थाना विन्ध्याचल पर धारा 308(2), 140(1), 351(3) बीएनएस पंजीकृत कर विवेचना शुरु की गयी।
एसपी अपर्णा रजत कौशिक पुलिस ने घटना को गंभीरता से लेते हुए अभियुक्तों की यथाशीघ्र गिरफ्तारी हेतु एएसपी सिटी व सीओ सिटी के नेतृत्व में प्रभारी निरीक्षक थाना विन्ध्याचल को निर्देश दिए। मायले मे कार्यवाही करते हुए साक्ष्य संकलन व मुखबिर के सूचना के आधार पर शनिवार, 05 सितंबर 2026 को उप निरीक्षक अजय कुमार मिश्रा मय पुलिस टीम द्वारा मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्त अवनीश मिश्रा पुत्र स्व0 रामजी मिश्रा निवासी पूरब मुहाल थाना विन्ध्याचल को गिरफ्तार कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए न्यायालय/जेल भेज दिया। गिरफ्तार आरोपी सपा नेता नगरपालिका के सभासद, पंडा समाज के पूर्व महामंत्री और विंध्यवासिनी धाम के तीर्थ पुरोहित हैं।
अभियुक्त अवनीश मिश्रा का आपराधिक इतिहास देखें तो मु0अ0सं0-620/2010 धारा 394,504,506 भादवि व 3(1)(10) एससी/एसटी एक्ट थाना विन्ध्याचल, मु0अ0सं0-244/2016 धारा 120बी,408,511 भादवि थाना विन्ध्याचल, मु0अ0सं0-220/2025 धारा 121(1),126(2),132,191(2),223,3(5),351(2),352 बीएनएस थाना विंध्याचल मे पहलै से दर्ज है। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उप-निरीक्षक अजय कुमार मिश्रा मय पुलिस टीम थाना विन्ध्याचल जनपद मीरजापुर रहे।





