News

ब्लॉक संसाधन केंद्र राजगढ़ पर शिक्षक सम्मान समारोह का किया आयोजन

मीरजापुर।
शिक्षक दिवस के अवसर पर ब्लॉक संसाधन केंद्र, राजगढ़ पर पिछले एक वर्ष में शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले वि0ख0 के शिक्षकों का प्रशस्ति पत्र देकर सम्मान किया गया। कार्यक्रम का प्रारम्भ ग्राम प्रधान गोल्हनपुर इंश पटेल, BEO राजगढ़ संजय कुमार, सूर्यबली सिंह द्वारा माँ सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण करके किया गया। सुशील सिंह अध्यक्ष प्रा0शि0सं0, अशोक कुमार सिंह ARP, विद्या सागर ARP, बटेश्वर सिंह द्वारा अतिथियों का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया गया।

खंड शिक्षा अधिकारी ने अपने उद्बोधन में कहा कि शिक्षक सिर्फ किताबों का ज्ञान नहीं देते, बल्कि वे चरित्र का निर्माण करते हैं, सही-गलत का फर्क समझाते हैं और कमियों को दूर कर शिक्षार्थियों को एक अच्छा इंसान बनाते हैं। कार्यक्रम में उत्कर्ष, इंद्रजीत, शुभ्रा सिंह, आलोक जौहरी, अनिल गुप्ता, संतोष सिंह, दिनेश सिंह, नगीना, ममता आदि शिक्षकों को सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर दिलीप सिंह, स्वाति मौर्या, अशोक कुमार, सोनल सिंह, सोनिया कुमारी, संदीप कुमार, तनवीर अरुण दूबे ARP, शक्तिधर द्विवेदी, अनिल सिंह ARP आदि शिक्षक उपस्थित रहे।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!