मीरजापुर। शनिवार, 5 सितंबर को जीडी बिनानी पीजी कॉलेज में डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्म दिवस को शिक्षक दिवस के रूप में बड़े ही धूमधाम से महाविद्यालय के प्राध्यापकों एवं कर्मचारी तथा छात्र-छात्राओं ने उल्लासपूर्वक मनाया। इस उपलक्ष में प्राचार्य प्रोफेसर (डा.) अशोक कुमार सिंह की अध्यक्षता एवं प्रोफेसर राजमोहन शर्मा के संयोजन एवं संचालकत्व में शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें जीडी बिनानी पीजी कॉलेज के संस्थापक प्राचार्य प्रोफेसर राम हर्ष गुप्त, पूर्व प्राचार्य डॉ कृष्ण कुमार चौरसिया, पूर्व प्राचार्य प्रोफेसर बीना सिंह, पूर्व प्राचार्य डॉक्टर ओम शंकर गुप्ता सहित अन्य पूर्व शिक्षक प्रो मदन श्रीवास्तव, डॉ बबऊ सिंह, डॉ नागेंद्र द्विवेदी, डॉक्टर विनोद पांडे आदि को स्मृति चिन्ह एवं अंगवस्त्रम देखकर सम्मान करते हुए महाविद्यालय एवं समाज के निर्माण में उनकी भूमिका को रेखांकित किया।
प्रो राजमोहन शर्मा ने शिक्षक की महत्ता पर बोलते हुए कहा कि आज वर्तमान में हमें ऐसे शिक्षकों की आवश्यकता है, जो ज्ञान के साथ-साथ चरित्र निर्माण भी करें। प्रो राम हर्ष गुप्ता ने कहा कि ऐसा कभी नहीं सकता कि समाज को कभी गुरु की आवश्यकता न हो। कोई भी समाज बिना योग्य एवं चरित्रवान शिक्षक के आगे नहीं बढ़ सकता।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्रो अशोक कुमार सिंह ने एक शिक्षक को 10 गुणों से युक्त होना आवश्यक बताया, जिसमें विषय का गहन ज्ञान, उच्च चरित्र ,स्पष्ट अभिव्यक्ति वाला, छात्रों से प्रेम एवं सहानुभूति रखने वाला, निष्पक्ष आदि प्रमुखतः शामिल है। कार्यक्रम में प्रोफेसर सुशील कुमार त्रिपाठी, डॉ ऋषभ कुमार, डॉ राम मोहन अस्थाना, वसीम अकरम अंसारी, जयप्रकाश सिंह, डॉ ध्रुव जी पांडे, डॉ शशिधर शुक्ला आदि अध्यापक, कर्मचारी एवं आकांक्षा, स्नेहा आदि छात्राएं उपस्थित रही।





