News

सपाजनो ने बंद पड़े स्कूलों पर शिक्षक दिवस का किया आयोजन फोटोसहित

मीरजापुर। समाजवादी पार्टी द्वारा स्थानीय कचहरी मार्ग स्थित जिला कार्यालय लोहिया ट्रस्ट व जनपद के बंद पड़े सरकारी स्कूलों पर शिक्षक दिवस का आयोजन कर प्रख्यात शिक्षाविद देश के पूर्व राष्ट्रपति भारत रत्न डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी की जयंती पर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया।

जिला कार्यालय पर अध्यक्षता कर रहे जिलाध्यक्ष देवी प्रसाद चौधरी ने कहाकि पूरे प्रदेश में छब्बीस हजार से अधिक की संख्या में सरकारी विद्यालयों का बंद किया जाना इस सरकार की शिक्षा विरोधी मानसिकता को उजागर करता है, जिससे गरीब असहाय, वंचित व दलित तबके के बच्चों को शिक्षा न उपलब्ध हो पाए तथा अज्ञानता व अशिक्षा से ग्रस्त आम जनता मंहगाई, बेरोजगारी, पेपर लीक, शिक्षण संस्थाओं की कमी व खाद बीज की किल्लत व विकास के मुद्दों पर इस तानाशाह सरकार से सवाल न कर सके।

इस अवर पर जनपद के पांच अध्यापकों को समाजवादी शिक्षक रत्न उपाधि से विभूषित किया गया, जिन्हें माल्यार्पण करते हुए अंगवस्त्रम व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
समाजवादी शिक्षक सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. संतोष कुमार सिंह ने बताया कि जनपद के सभी विधानसभाओं के बंद पड़े विभिन्न विद्यालयों पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया और उपस्थित जनों को आश्वस्त किया गया कि समाजवादी सरकार बनने पर इन बंद विद्यालयों को पुनः चालू कराने का कार्य किया जाएगा।

जिला कार्यालय पर संचालन समाजवादी शिक्षक सभा के जिलाध्यक्ष डॉ. रतन सिंह पटेल ने किया। इस अवसर पर जिले के अहरौरा, राजगढ़, सीखड़, चुनार, भरेहटा, नारायनपुर, जमालपुर, पटेहरा, हलिया, जिगना, चकचेहरा, रामपुर, मठखना, केशवपुर, चिल्ह, तिलठी व नगर के गजिया टोला, बूढ़े नाथ, नटवां, सुंदरघाट इत्यादि स्थानों पर आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में उपस्थित पार्टीजनों मे मुख्य रूप से पूर्व विधायक जगदम्बा सिंह पटेल, रामराज पटेल, आदर्श यादव, शिवशंकर सिंह यादव, गुलाब चंद्र यादव मुन्नी, अशोक यादव, आशीष यादव, परवेज खान, डॉ. शक्ति श्रीवास्तव, सतीश मिश्रा, डॉ . सुनील पटेल, संतोष गोयल, शैलेश पटेल, सत्य प्रकाश यादव, राणा प्रताप सिंह, राकेश यादव, जाहिद अख्तर, आकांक्षा यादव, वंदना गुप्ता, दिव्या, अभय यादव, राजकमल सिंह कसेरा, वीरेन्द्र यादव इत्यादि शामिल रहे।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!