News

विंध्य गुरुकुल में शिक्षक दिवस एवं श्री कृष्ण जन्माष्टमी का हुआ संयुक्त आयोजन

चुनार, मीरजापुर। विंध्य गुरुकुल कॉलेज एवं विंध्य गुरुकुल कॉलेज आफ फार्मर्मेसी मे शनिवार, 5 सितंबर को शिक्षक दिवस एवं श्री कृष्ण जन्माष्टमी को संयुक्त रूप से बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विंध्य गुरुकुल कॉलेज ऑफ फार्मेसी एवं विंध्य गुरुकुल कॉलेज की बी०एफ० ए०, बी०फार्मा० के छात्र-छात्राओं द्वारा मनमोहन गीत, कविता, नाटक आदि की प्रस्तुति की गयी।

विंध्य गुरुकुल कॉलेज के उपप्राचार्य डॉ०आशीष मिश्र ने डॉ० सर्वपल्ली राधाकृष्णन के द्वारा स्थापित शिक्षक आचरण मर्यादा कर्तव्य निष्ठ एवं उनके आदर्शों पर प्रकाश डालते हुए भगवान श्री कृष्ण द्वारा बताए गए गीता के ज्ञान को आत्मसात करने पर बल दिया। फार्मेसी कॉलेज की उपप्राचार्या डॉ० सुशीला गुप्ता ने शिक्षा और शिक्षक को किसी भी देश का आधार स्तंभ होने पर प्रकाश डाला इस अवसर पर सभी शिक्षक एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!