News

कांग्रेसजनो ने सर्वपल्ली की जयंती मनाई

मीरजापुर। शनिवार, 5 सितंबर को आवास विकास कॉलोनी स्थित रमेश चंद प्रजापति पप्पू के आवास पर जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से भारत के पूर्व राष्ट्रपति एवं भारत रत्न डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती मनाई गयी।

कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता सुधाकर एवं उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य प्रवक्ता मिन्हाज अहमद ‘छोटे खान’ ने कहा कि उनकी महान शिक्षावादी सोच, ज्ञान और आदर्श सदैव समाज एवं राष्ट्र को नई दिशा देने की प्रेरणा देते रहेंगे।

कांग्रेस नेता राजधर दुबे, पीसीसी सदस्य रमेश चंद प्रजापति पप्पू, संजय पांडे, अंकुर श्रीवास्तव आजाद, राजेंद्र विश्वकर्मा, अनुसूचित जाति के नगर अध्यक्ष डॉक्टर दिनेश चौधरी, जैकी कोल आदि रहे।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!