मीरजापुर।
सर्वोदय एजुकेशनल ट्रस्ट मिर्जापुर के तत्वावधान में सर्वोदय इंटरमीडिएट कॉलेज पड़री के सभागार में शिक्षक दिवस पर आयोजित विचार एवं कवि गोष्ठी में उत्कृष्ट साहित्यिक एवं बाल उपयोगी काव्य रचना के लिए शिक्षक एवं साहित्यकार विजय श्रीवास्तव मिर्जापुरी को सर्वोदय श्री सम्मान से सम्मानित किया गया।
ट्रस्ट के प्रबंधक उमा दत्त मिश्र ने बताया कि श्री श्रीवास्तव एक मिलनसार एवं मृदुभाषी व्यक्तित्व के रचनाकार हैं, जिनके द्वारा साहित्य जगत में सराहनीय कार्य किया जा रहा है। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में एक पेड़ गुरु के नाम से वृक्षारोपण भी किया गया। श्री श्रीवास्तव ने अपने सम्मान को मार्गदर्शकों के प्रति समर्पित किया। कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य पुष्पा सिंह, रमेश दुबे, रमेश मिश्रा, संजय श्रीवास्तव, सारिका दुबे, राम आसरे, राहुल तिवारी सहित बड़ी संख्या में शिक्षक एवं गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।





