0 कमिश्नर-डीआईजी ने फरियादियो की सुनी समस्याएं, त्वरित निस्तारण के दिये निर्देश
चुनार, मीरजापुर। सम्पूर्ण समाधान दिवस मे आयुक्त राजेश प्रकाश एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक पुनम ने शनिवार को फरियादियो की फरियाद को सुना। तहसील क्षेत्र के गलठिया सहिजनी निवासी ओमप्रकाश श्रीवास्तव ने कहाकि विकास खण्ड जमालपुर अन्तर्गत लठिया सहिजनी/जाफरखानी मौजा मे काश्त की भूमि है। जिसकी सिचाई भोकरौध राजवाहा से होती है।
सिचाई के लिए नहर के कुलावे से बनी नाली काफी दिनो से क्षतिग्रस्त है, जिससे फसलो की सिचाई नही हो रही है। नगर के शादीबांध निवासी लल्लू ने उच्च न्यायालय के आदेश का अनुपालन ढाई वर्ष बितने के बाद भी नही होने का शिकायती पत्र दिया। चकलिया गांव निवासी ऋषि नारायण सिंह ने कहाकि जमिन का सर्किल रेट नही बढाया गया है, जबकि अन्य गावों का सर्किल रेट बढा दिया गया है।
बन इमिलिया गावं निवासी लल्लन ने लोक निर्माण विभाग केविरुद्ध शिकायत किया और कहा कि आ0नं0 65/6 मी0 रकबा 0.126 हे0 का सह खातेदार है सडक चौडीकरण मे विभाग द्वारा भूमि अधिग्रहण किया गया है, लेकिन मुआवजा सूची मे नाम नही है। दिवस मे कुल 107 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए जिसमे 7 का निस्तारण मौके पर कर दिया गया शेष प्रार्थना पत्र संबंधित विभागो को गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए भेज दिया गया।
इस दौरान अपर जिलाधिकारी वित्त विनोद कुमार सिंह, उपजिलाधिकारी अनेग सिंह, पुलिस क्षेत्राधिकारी गायत्री यादव, तहसीलदार इवेन्द्र कुमार, खण्ड विकास अधिकारी नरायनपुर रामराज कुशवाहा, जमालपुर रक्षिता सिंह सहित अन्य विभागीय अधिकारी, कर्मचारी मौजूद रहे।
अधिवक्ता के माता के निधन पर अधिवक्ताओ ने दी श्रद्धांजलि
चुनार, मीरजापुर। अधिवक्ता शंकर शर्मा के माता श्यामा देवी के निधन की सूचना पर शनिवार को बार भवन मे बैठक कर श्रद्धांजलि दिया और न्यायिक कार्य से विरत रहे। यह जानकारी बार महामंत्री रामबिलास सिंह एड0 ने दी।





