News

नवोदय विद्यालय में शिक्षकों ने डॉ. राधाकृष्णन को किया नमन

मीरजापुर। पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय पटेहरा कला में शिक्षक दिवस के अवसर पर भारत के महान दार्शनिक, शिक्षाविद् एवं पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन को श्रद्धापूर्वक याद किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य डॉ. एस. पी. त्रिपाठी, उप प्राचार्य संजय सिंह, ए. के. त्रिपाठी, एस. सी. सिंह एवं नईमुल्लाह ने डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के तैलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर एवं दीप प्रज्ज्वलित करके किया।

इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. एस. पी. त्रिपाठी ने शिक्षक दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि शिक्षक विद्यार्थियों के जीवन को सही दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने डॉ. राधाकृष्णन के आदर्शों को अपनाने तथा शिक्षा के माध्यम से समाज के विकास में योगदान देने का आह्वान किया।

कार्यक्रम का समापन उप प्राचार्य संजय सिंह के उद्बोधन से हुआ। उन्होंने शिक्षक दिवस की शुभकामनाएँ देते हुए शिक्षकों को अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने तथा विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर प्रयासरत रहने का संदेश दिया।

कार्यक्रम में एम. के. बरनवाल, कमलेश, राम लखन, पी. डी. पाठक, उमेश, शिल्पा, अनामिका भारतीय, वेद प्रकाश मिश्र, एस. के. मौर्य, राकेश, राजेश, डॉ. प्रिया, जे. एन. सिंह, अनामिका सिंह, शिम्मी, सुष्मिता, शालिनी, गोपाल, शिवेश, मनीष, अभिषेक, स्वेक्षा आदि शिक्षक उपस्थित रहे।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!