मीरजापुर। उप महानिरीक्षक निबंधन, सहायक महानिरीक्षक निबंधन एवं उप निबंधक सदर, मीरजापुर के कार्यालयों के नवनिर्मित भवन के निर्माण कार्य का शिलान्यास समारोह दिनांक 06 सितम्बर 2026, को प्रातः 11:00 बजे उप निबंधक सदर, मीरजापुर कार्यालय परिसर में आयोजित किया जाएगा।
यह शिलान्यास समारोह मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी के प्रेरणा एवं मार्गदर्शन में आयोजित कार्यक्रम का शिलान्यास राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) स्टाम्प एवं रजिस्ट्रेशन श्री रवीन्द्र जायसवाल जी के कर-कमलों द्वारा किया जाएगा।
नवनिर्मित भवन के निर्माण से निबंधन विभाग के कार्यों में पारदर्शिता, सुगमता एवं कार्यकुशलताको और बढ़ावा मिलेगा। साथ ही कार्यालय में आने वाले आमजन को बेहतर, सुविधाजनक एवं सुगम सेवाएं उपलब्ध हो सकेंगी। आधुनिक सुविधाओं से युक्त भवन के निर्माण से विभागीय कार्यों के निष्पादन में भी तेजी आएगी।
शिलान्यास समारोह में जनप्रतिनिधिगण, विभागीय अधिकारी, गणमान्य नागरिक एवं अन्य विशिष्टजन उपस्थित रहेंगे। उक्त आशय की जानकारी डीआईजी स्टाम्प ने दी।





