News

इनर व्हील क्लब ऑफ मिर्जापुर समन्वय द्वारा रानी कर्णावती विद्यालय में शिक्षकों का सम्मान

मिर्जापुर। शिक्षक दिवस के अवसर पर इनर व्हील क्लब ऑफ मिर्जापुर समन्वय द्वारा रानी कर्णावती विद्यालय में शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर क्लब की ओर से विद्यालय के शिक्षकों को सम्मानित कर उनके समर्पण, योगदान एवं शिक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे उत्कृष्ट कार्यों के प्रति आभार व्यक्त किया गया।

कार्यक्रम में क्लब अध्यक्ष अंजू साध , सचिव रजनी गुप्ता, कोषाध्यक्ष दलजीत वालिया, आईएसओ संजना अग्रवाल, संपादक खुशबू गुप्ता सहित क्लब की अन्य सदस्य उपस्थित रहीं।

क्लब पदाधिकारियों ने कहा कि शिक्षक समाज के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उनके ज्ञान, संस्कार और मार्गदर्शन से ही विद्यार्थियों का उज्ज्वल भविष्य तैयार होता है। शिक्षक दिवस पर शिक्षकों का सम्मान उनके प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का एक सार्थक प्रयास है।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!