News

डैफोडिल्स पब्लिक स्कूल में शिक्षक दिवस हर्षोल्लास के साथ मना

मीरजापुर। डैफोडिल्स पब्लिक स्कूल एंड हॉस्टल, की तीनों शाखाओं में शिक्षक दिवस बड़े ही हर्षोल्लास एवं सम्मान के साथ मनाया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती एवं डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। छात्रों ने गुरु वंदना और स्वागत गीत प्रस्तुत कर सभी शिक्षकों का अभिनंदन किया।

इस अवसर पर छात्रों ने शिक्षकों के सम्मान में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। बच्चों ने शिक्षक के महत्व पर भाषण, कविता, नृत्य एवं नाटक के माध्यम से गुरु-शिष्य के पवित्र रिश्ते को दर्शाया। कक्षा के छात्रों द्वारा अपने शिक्षकों को स्वयं के हाथों से बनाए गए ग्रीटिंग कार्ड देकर सम्मानित किया गया।

विद्यालय की डायरेक्टर श्रीमती अपराजिता सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि शिक्षक ही राष्ट्र का निर्माता होता है। एक शिक्षक अपने ज्ञान और संस्कारों से न केवल छात्र का, बल्कि पूरे समाज का भविष्य संवारता है। उन्होंने सभी शिक्षकों के समर्पण और परिश्रम की सराहना की।

डायरेक्टर अमरदीप सिंह ने कहा कि ने कहा कि डॉ. राधाकृष्णन जी का जीवन हम सभी शिक्षकों के लिए प्रेरणा है। शिक्षक वह दीपक है जो स्वयं जलकर दूसरों को प्रकाश देता है।

कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के निदेशक श्रीमती अपराजिता सिंह व अमरदीप सिंह द्वारा सभी शिक्षकों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!