स्कूल मे रास्ते का अभाव झेल रहे नौनिहालों ने किया विरोध प्रदर्शन, लगाए नारे
0 अधिकारियों की उपस्थिति में 5 फीट चौडा रास्ते का शुरु हुआ निर्माण कार्य
फोटोसहित
मीरजापुर।
उत्तर प्रदेश के मीरजापुर में एक अनोखा विरोध प्रदर्शन देखने को मिला। यहां जनपद मुख्यालय के करीब कंपोजिट विद्यालय चेरूईराम पर आने जाने के रास्ते का अभाव झेल रहे बच्चों ने न केवल प्रदर्शन, बल्कि नारेबाजी भी किया। बात दिगर है कि जेन अल्फा रहां सपा के पूर्व नियोजित कार्यक्रम का हिस्सा बना। नतीजन अधिकारियों की उपस्थिति में 5 फीट चौड़ा सड़क बनाने के लिए मिट्टी का कार्य शुरू हो गया और शीघ्र ही इंटरलॉकिंग का कार्य करा दिया जाएगा।
जिला मुख्यालय के करीब स्थित विद्यालय की दुर्दशा और रास्ते के अभाव से उच्चाधिकारियों को अवगत कराएं जाने के बाद भी कोई समाधान नहीं हो पाया था। सोमवार को सैकड़ों की संख्या में एकत्र स्कूली बच्चों ने स्कूल जाने के बजाए रास्ते में धरने पर बैठ कर नारेबाजी किया.
उल्लेखनीय है कि सिटी ब्लाक के चेरूईराम कम्पोजिट विद्यालय परिसर में आने जाने के लिए रास्ता नहीं है। इस विद्यालय में 470 बच्चों का नामांकन है। आयेदिन पानी बरसने से बच्चे व अध्यापकों को काफ़ी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। विरोध में सोमवार को सपा नेता रोहित शुक्ला ‘लल्लू’ एवं जिलाध्यक्ष लोहियावाहिनी कौशिक कनौजिया सहित सपाजनो ने विद्यालय के सामने धरना देकर सरकार व सरकार में बैठे जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों को कोसा।
सपा नेता ने कहाकि वर्षों से यह समस्या बनी हुई है, लेकिन अभी तक किसी भी शासन प्रशासन के अधिकारियों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने इधर झांकने की जरूरत नहीं समझी। चेतावनी दी है कि यदि अविलंब समाधान नहीं हुआ तो आने वाले दिनों में सपा के लोग विरोध प्रदर्शन और घेराव करने को विवश होंगे। मौके पर पहुंचे नायब तहसीलदार, बीडीओ सिटी मृदुला, बीईओ रवीन्द्र शुक्ल, ग्राम प्रधान एवं सेक्रेटरी की उपस्थिति मे शीघ्र ही 5 फीट चौडा रास्ता बनाये जाने के लिए सहमति बन गयी। बीडीओ सिटी मृदुला ने बताया कि ग्राम पंचायत की ओर से मिट्टी का कार्य तत्काल शुरू करा दिया गया है। मिट्टी का कार्य पूर्ण होते ही इंटरलॉकिंग का कार्य कराया जाएगा।


