सेवा, समर्पण और संगठन के सेवाभाव को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने कार्यकर्ता लें संकल्प: सरोज कुशवाहा
0 सेवा संकल्प अभियान-2026 के तहत भाजपा जिला कार्यालय पर आयोजित हुई कार्यशाला
फोटोसहित
मीरजापुर। सोमवार, 7 सितंबर को भाजपा जिला कार्यालय सभागार में जिलाध्यक्ष लाल बहादुर सरोज के नेतृत्व एवं भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष/जिला प्रभारी श्रीमती सरोज कुशवाहा के मुख्य आतिथ्य मे कार्यशाला आयोजित हुई।
जिलाध्यक्ष लाल बहादुर सरोज ने अध्यक्षीय स्वागत उद्बोधन में कहाकि शीर्ष नेतृत्व के निर्देशन में मोदी जी के कार्यों को जन–जन तक पहुँचाने के लिए सेवा संकल्प अभियान के अन्तर्गत 13 कार्यक्रम जिले से लेकर मण्डल, शक्ति केन्द्र एवं बूथ ही नहीं बल्कि प्रत्येक मतदाता के घर तक पहुँचने का कार्यक्रम पार्टी द्वारा हम सबको दिया गया है। हमें पूर्ण विश्वास है कि हमारे जिले के सभी कार्यक्रम की टोली एवं सभी कार्यकर्ता मिलकर इस कार्यक्रम को सफल बनायेंगे।
कार्यशाला को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि श्रीमती सरोज कुशवाहा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का संगठन केवल राजनीतिक गतिविधियों तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज के प्रत्येक वर्ग की सेवा और राष्ट्रहित के प्रति समर्पण उसकी मूल भावना है। सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से कार्यकर्ता समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचकर सेवा, सहयोग और संवेदना का भाव मजबूत करें। हम सबको ज्ञात है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के संकल्प एवं सेवा को समर्पित सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में सेवा संकल्प अभियान 2026 आयोजित किया जा रहा है। प्रधानमंत्री ने अपने कृतित्व से ‘सेवा’ शब्द के मूल भाव को जन-जन तक पहुँचाया है और उसे शासन की संस्कृति बनाया है। प्रधानमंत्री के जीवन का उद्देश्य अंत्योदय, राष्ट्र प्रथम का भाव और सुशासन रहा है। यह त्रिवेणी श्रद्धेय पंडित दीनदयाल उपाध्याय, श्रद्धेय डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी और श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी द्वारा दिए गए संस्कारों से निर्मित हुई है, जिन्हें प्रधानमंत्री ने अपने आचरण से जीवंत किया है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि संगठन द्वारा चलाए जा रहे सेवा कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने के साथ-साथ समाज के जरूरतमंद लोगों की सहायता के लिए निरंतर सक्रिय रहें।
मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल, नगर विधायक पंडित रत्नाकर मिश्रा, विधान परिषद सदस्य विनीत सिंह, उत्तर प्रदेश पिछड़ा वर्ग आयोग के उपाध्यक्ष सोहन लाल श्रीमाली, नगर पालिकाध्यक्ष श्याम सुंदर केशरी, जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष डा. जगदीश सिंह पटेल, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष मनोज जायसवाल, जिला उपाध्यक्ष हेमन्त त्रिपाठी, गौरव ऊमर, इंद्र कुमार सिंह, चिंतामणि मौर्या, सुनीता शर्मा, बैजनाथ प्रजापति, उदय भान तिवारी, जिला मंत्री आलोक सिंह, संध्या पटेल, रोहित त्रिपाठी, विरेन्द्र प्रताप यादव, कुंवर अनिल सिंह, डॉ. विजय सिंह पटेल, वीरेंद्र कुमार कोल, पूनम चौरसिया, जिला कोषाध्यक्ष चंद्रांशु गोयल, जिला मीडिया प्रभारी पंडित भावेश शर्मा आदि रहे। संचालन जिला महामंत्री एवं सेवा संकल्प अभियान के संयोजक स्वामी नाथ सिंह ने किया।


