Uncategorized

एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग की समन्वय गोष्ठी एवं प्रशिक्षण कार्यशाला का हुआ आयोजन
फोटोसहित
मीरजापुर। सोमवार, 07 सितंबर को पुलिस लाइन सभागार में एसपी अपर्णा रजत कौशिक के निर्देशन में किशोर न्याय (बालकों की देखरेख एवं संरक्षण) अधिनियम-2015 के अन्तर्गत प्रशिक्षण एवं मासिक समन्वय गोष्ठी/कार्यशाला का आयोजन किया गया। अपर पुलिस अधीक्षक (नोडल अधिकारी) के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी नगर अमित कुमार ने थानों पर नियुक्त बाल कल्याण पुलिस अधिकारियों के POCSO एक्ट, किशोर न्याय अधिनियम-2015, महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन उ0प्र0 द्वारा जारी SOP, बच्चों से सम्बन्धित विशेष रेस्क्यू अभियान, बाल भिक्षावृत्ति एवं बालश्रम की रोकथाम, मानव तस्करी एवं अनैतिक देह व्यापार की रोकथाम तथा गुमशुदा बालक/बालिकाओं की बरामदगी के सम्बन्ध में विस्तृत चर्चा की एवं प्रशिक्षण भी दिया। गुमशुदा/बरामद बच्चों के चिकित्सीय परीक्षण, धारा 183 बीएनएस के अन्तर्गत बयान, बाल कल्याण समिति (CWC) के समक्ष प्रस्तुतिकरण, POCSO एक्ट एवं किशोर न्याय अधिनियम के निर्धारित प्रारूपों, विवेचना एवं अभियोजन के दौरान आने वाली समस्याओं तथा उनके समाधान के सम्बन्ध में भी दिशा-निर्देश दिए। बैठक में पीड़िता के चिकित्सीय परीक्षण, बालश्रम की रोकथाम, महिला एवं बाल विकास कल्याण संस्था ‘आस्था’, चाइल्ड हेल्पलाइन तथा बाल कल्याण समिति के निर्देशों के अनुपालन के सम्बन्ध में भी चर्चा की गयी। बरामद पीड़िता के सम्बन्ध में सपोर्ट पर्सन/POCSO एक्ट को सूचित करने तथा अपचारी से सम्बन्धित आवश्यक कार्यवाही के विषय में भी जानकारी दी गयी। बाल कल्याण पुलिस अधिकारियों, सपोर्ट पर्सन/POCSO एक्ट एवं सम्बन्धित कर्मचारियों को बच्चों के सम्बन्ध में बाल कल्याण समिति के समक्ष शत-प्रतिशत रिपोर्टिंग एवं सूचना सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया। साथ ही बाल कल्याण पुलिस अधिकारी/विवेचक के कर्तव्यों, अनुसंधान एवं अभियोजन के दौरान आने वाली समस्याओं तथा बाल किशोर न्यायालय से सम्बन्धित आवश्यक दिशा-निर्देशों से अवगत कराया गया। गोष्ठी में सम्बन्धित विभागों एवं संस्थाओं के मध्य समन्वय स्थापित करते हुए नियमानुसार आवश्यक सहयोग प्रदान किए जाने पर विशेष बल दिया गया। साथ ही आमजन की सहायता एवं आपातकालीन परिस्थितियों में उपयोगी 1098, 1090, 181, 108, 102, 1076, 101, 112 एवं 1930 हेल्पलाइन नम्बरों के सम्बन्ध में जानकारी देते हुए सभी थानों पर इनका व्यापक प्रचार-प्रसार करने हेतु निर्देशित किया गया।
इस दौरान बैठक में मुख्य चिकित्सा अधिकारी, बाल कल्याण समिति, वन स्टॉप सेंटर, शक्ति सदन, श्रम विभाग, चाइल्ड हेल्पलाइन के लोग रहे।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!