News

ऑपरेशन “आहट”: आरपीएफ ने 5 नाबालिग बच्चों को बालश्रम से बचाया, 1 ट्रैफिकर गिरफ्तार

मीरजापुर।
मंगलवार, 08 सितंबर को आरपीएफ पोस्ट मिर्जापुर द्वारा AVA के सहयोग से चलाए जा रहे ऑपरेशन “आहट” एवं बचपन बचाओ अभियान के तहत गाड़ी संख्या 12938 गरबा एक्सप्रेस में चेकिंग के दौरान 05 नाबालिग बच्चों को एक व्यक्ति के साथ पाया गया।

पूछताछ में बच्चों को गांधीधाम, गुजरात में मिठाई की दुकान पर काम कराने हेतु ले जाना पाया गया। प्रथम दृष्टया बालश्रम/मानव तस्करी का मामला पाए जाने पर कार्रवाई करते हुए 5 नाबालिग बच्चों को सुरक्षित बचाया गया तथा ट्रैफिकर मोहम्मद आहद को गिरफ्तार कर एएचटीयू यूनिट मिर्जापुर को अग्रिम विधिक कार्रवाई हेतु सुपुर्द किया गया।

मौके से 06 रेलवे टिकट, ₹3,530/- नगद एवं 01 मोबाइल फोन बरामद किया गया। बच्चों को आवश्यक देखभाल एवं संरक्षण हेतु रेलवे चाइल्ड हेल्पडेस्क मिर्जापुर को सुपुर्द किया गया।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!