News

जंगल में ले जाकर युवक के साथ मारपीट करने के अभियोग से सम्बन्धित 4 नफर वांछित अभियुक्त गिरफ्तार 

मीरजापुर। दिनांक 06.09.2026 को एक वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित हुआ था जिसमें कुछ लोगों द्वारा एक व्यक्ति को जंगल में ले जाकर मारपीट करते हुए दर्शाया गया था । जिसके सम्बन्ध में पीड़ित मोहम्मद सैफ के पिता मुमताज पुत्र मेंहदी हसन निवासी सोठिया खुर्द जनपद मीरजापुर के प्रार्थना पत्र पर थाना हलिया मु0अ0सं0-115/2026 धारा 115(2),352,351(3),191(2) बीएनएस बनाम 06 नामजद पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गयी ।

विवेचना के दौरान आज दिनांक 11.09.2026 को नामजद अभियुक्तों में से 04 नफर अभियुक्तों 1.मन्नान सिद्दीकी पुत्र मेराज व 2.मनीष पटेल पुत्र स्व0छत्रधारी सिंह निवासीगण लायन थाना लालगंज जनपद मीरजापुर, 3.जाने आलम पुत्र बबलू व 4.नौशाद पुत्र फरीद अली निवासीगण राजपुर थाना हलिया जनपद मीरजापुर को गिरफ्तार कर नियमानुसार विधिक कार्यवाही करते हुए मा0न्यायालय/जेल भेजा गया । उभय पक्ष आपस में सगे रिश्तेदार भी है, मन्नान की बहन से बात करने को लेकर मारपीट की घटना हुई है ।

नाम पता गिरफ्तार अभियुक्तगण —

1.मन्नान सिद्दीकी पुत्र मेराज निवासी लायन थाना लालगंज जनपद मीरजापुर, उम्र करीब-19 वर्ष ।
2.जाने आलम पुत्र बबलू निवासी राजपुर थाना हलिया जनपद मीरजापुर, उम्र करीब-19 वर्ष ।
3.नौशाद पुत्र फरीद अली निवासी राजपुर थाना हलिया जनपद मीरजापुर, उम्र करीब-20 वर्ष ।
4.मनीष पटेल पुत्र स्व0छत्रधारी सिंह निवासी लायन थाना लालगंज जनपद मीरजापुर, उम्र करीब-24 वर्ष ।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम —
उपनिरीक्षक राजीव कुमार श्रीवास्तव, थानाध्यक्ष हलिया, मीरजापुर।
उपनिरीक्षक मोहन लाल, रिक्रूट आरक्षी दिनेश कुमार, अंकित शाहू, पवन कुमार व अनिल राजपूत।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!