News

न्यायालय सुरक्षा में नियुक्त पुलिस अधिकारी/कर्मचारीगण को न्यायालय परिसर की सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ रखने हेतु 14 दिवसीय विशेष प्रशिक्षण प्रदान किया गया
मीरजापुर। जनपद में न्यायालय की सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाए जाने के उद्देश्य से मा0न्यायालय परिसर सुरक्षा में नियुक्त पुलिस अधिकारी/कर्मचारीगण को निर्धारित प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत दिनांक 01.09.2026 से 14 दिवसीय विशेष प्रशिक्षण प्रदान किया गया । जनपद में उक्त प्रशिक्षण कार्यक्रम अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक मीरजापुर के निर्देशन में पुलिस लाइन, मीरजापुर में आयोजित किया गया । प्रशिक्षण के दौरान न्यायालय परिसर की सुरक्षा व्यवस्था, सुरक्षा के मूलभूत सिद्धांत, प्रवेश एवं निकास व्यवस्था, पार्किंग व्यवस्था, पुलिस बल का व्यवहार एवं कर्तव्य, सीसीटीवी एवं अन्य सुरक्षा उपकरणों की उपयोगिता, अग्नि सुरक्षा एवं आपातकालीन परिस्थितियों में की जाने वाली कार्यवाही सहित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर प्रशिक्षण प्रदान किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में संबंधित विशेषज्ञ/प्रशिक्षण अधिकारियों द्वारा सैद्धान्तिक एवं व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान करते हुए मा0न्यायालय परिसर की सुरक्षा व्यवस्था को प्रभावी ढंग से संचालित करने के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए गये । साथ ही आकस्मिक परिस्थितियों में त्वरित एवं समन्वित कार्यवाही, सुरक्षित निकासी तथा आपातकालीन व्यवस्थाओं के संबंध में भी प्रशिक्षण दिया गया । प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य मा0न्यायालय परिसरों में तैनात पुलिस अधिकारी/कर्मचारीगण को सुरक्षा संबंधी आवश्यक कौशल, सतर्कता एवं व्यवहारिक जानकारी प्रदान कर उन्हें मा0न्यायालय सुरक्षा व्यवस्था के प्रति अधिक दक्ष एवं सक्षम बनाना है ।
प्रशिक्षण की समाप्ति के अवसर पर आज दिनांकः15.09.2026 को पुलिस लाइन स्थित माँ विन्ध्यवासिनी सभागार कक्ष में अपर पुलिस अधीक्षक नगर-नितेश सिंह द्वारा प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले मा0न्यायालय सुरक्षा में नियुक्त पुलिस अधिकारी/कर्मचारीगण को टी0ओ0टी0 कोर्स प्रमाण पत्र प्रदान किया गया । इस दौरान प्रभारी मा0न्यायालय सुरक्षा-निरीक्षक संजीत बहादुर सिंह सहित मा0न्यायालय सुरक्षा में नियुक्त समस्त अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहें ।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!