मीरजापुर। माँ विंध्यवासिनी विश्वविद्यालय मीरजापुर के मुख्य परिसर में चल रहे विभिन्न निर्माण कार्यों का बुधवार को कुलपति प्रो. शोभा गौड़ ने स्थलीय निरीक्षण कर विश्वविद्यालय परिसर में चल रहे निर्माण कार्यों की प्रगति ,गुणवत्ता लिया तथा आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा।
कुलपति ने परिसर के विभिन्न निर्माणाधीन स्थलों का निरीक्षण करते हुए संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों से कार्यों की प्रगति के संबंध में जानकारी प्राप्त की तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने निर्माण कार्यों में गुणवत्ता एवं निर्धारित मानकों का विशेष ध्यान रखने के साथ ही परिसर की स्वच्छता, सौंदर्यीकरण एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को भी सुव्यवस्थित रखने के निर्देश दिए।
साथ ही उन्होंने भवन को पूरी तरह से सुसज्जित कर विश्व विद्यालय को सौपने की हिदायत भी दी। निरीक्षण के दौरान वित्त अधिकारी एवं कुलसचिव भी उपस्थित रहे।





