News

एमएसएमई मेगा क्रेडिट कैम्प में विन्ध्याचल मण्डल में कुल 43.17 करोड़ की धनराशि के ऋण प्रस्तावों के स्वीकृति/वितरण की प्रक्रिया पूर्ण
मीरजापुर। विश्वकर्मा जयंती पर गुरूवार, 17 सितम्बर  को विकास भवन में मण्डल स्तरीय एमएसएमई मेगा क्रेडिट कैम्प एवं प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। कैम्प मे मीरजापुर, भदोही एवं सोनभद्र के विभिन्न क्षेत्रों से लगभग 1700 लोगों द्वारा प्रतिभाग किया गया।
 
शुभारम्भ मुख्य अतिथि विधायक  रत्नाकर मिश्र द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी विशाल कुमार, संयुक्त आयुक्त उद्योग वीरेन्द्र कुमार, परियोजना निदेशक, उपायुक्त उद्योग मीरजापुर संदीप कुमार, उपायुक्त उद्द्योग भदोही दयाशंकर सरोज, अग्रणी जिला प्रबंधक, मीरजापुर, भदोही सोनभद्र, एसबीआई मुख्य शाखा प्रबंधक धीरेंद्र कुमार मौर्य, विभिन्न सम्बन्धित विभागों के अधिकारी/प्रतिनिधि तथा मण्डल के विभिन्न बैंकों के अधिकारीगण उपस्थित रहे।
 
  कैम्प में विभाग एवं विभिन्न बैंकों के द्वारा कुल 25 स्टॉल लगाये गये। कैम्प के दौरान जिला उद्योग प्रोत्साहन केन्द्र द्वारा प्रशिक्षित परम्परागत दर्जी एवं हलवाई के कारीगरों को टूलकिट वितरित किया गया।
 
आयोजित मेगा क्रेडिट कैम्प में विभिन्न शासकीय योजनाओं जैसे सी0एम0 युवा, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना व अन्य लाभार्थीपरक योजनाओं के लाभार्थियों को चेक वितरण किया गया। इस अवसर पर दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग द्वारा दिव्यांगजनों को ट्राईसाइकिल का वितरण भी किया गया।
कैम्प के दौरान सम्बन्धित विभागों एवं बैंकों द्वारा लाभार्थियों को विभिन्न ऋण एवं स्वरोजगारपरक योजनाओं के सम्बन्ध में आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराई गई तथा पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ प्राप्त करने हेतु आवश्यक प्रक्रिया एवं औपचारिकताओं के सम्बन्ध में मार्गदर्शन प्रदान किया गया।
 
कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों द्वारा एमएसएमई क्षेत्र को सुदृढ़ करने, स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर सृजित करने तथा अधिक से अधिक पात्र उद्यमियों को बैंकिंग सुविधाओं एवं शासकीय योजनाओं से जोड़ने पर विशेष बल दिया गया। कार्यक्रम के अन्त में उपस्थित सभी अधिकारियों, बैंक प्रतिनिधियों, सम्बन्धित विभागों एवं लाभार्थियों के आभार व्यक्त किया गया।
Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!