News

लाठी डंडे से मारकर वृद्ध महिला की हत्या

मीरजापुर। गुरुवार, 17 सितंबर 2026 को थाना जिगना क्षेत्रान्तर्गत ग्राम खैरा निवासी अंकित दूबे पुत्र अखिलेश दूबे ने वृद्ध महिला निदयरा देवी पत्नी राजनरायण पाल उम्र 70 वर्ष को अनायाश ही डण्डे से मारा पीटा गया। बीच-बचाव करने पहुंचे परिवार जन रमाकान्त पाल एवं तेरसू के साथ भी मारपीट की गई।

परिजनों द्वारा घायल निदयरा देवी को उपचार हेतु अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों द्वारा मृत घोषित कर दिया गया। सूचना पर थाना जिगना पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए थाना स्थानीय पर सुमुचित धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर नामजद अभियुक्त अंकित दूबे उपरोक्त को हिरासत में लेते हुए मौके से आलाकत्ल बरामद किया गया। नियमानुसार अग्रेतर वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!