News

प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर 76 टीबी मरीजों को पोषण पोटली की भेंट
फोटोसहित
मीरजापुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर माँ विंध्यवासिनी विश्वविद्यालय मीरजापुर की कुलपति प्रो. शोभा गौड़ द्वारा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, पड़री में 76 टीबी मरीजों को पोषण पोटली भेंट किया। कुलपति प्रो.शोभा गौड़ ने कहा कि टीबी के उपचार में नियमित दवा सेवन के साथ संतुलित एवं पौष्टिक आहार की भी महत्वपूर्ण भूमिका होती है। समाज के सक्षम वर्ग, संस्थाओं एवं शैक्षणिक संस्थानों को टीबी मरीजों के सहयोग के लिए आगे आना चाहिए।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में टीबी उन्मूलन को लेकर व्यापक स्तर पर अभियान चलाया जा रहा है। टीबी से प्रभावित लोगों को समय पर जांच, नियमित उपचार, पोषण संबंधी सहयोग एवं सामाजिक समर्थन उपलब्ध कराना इस अभियान की महत्वपूर्ण कड़ी है। उन्होंने लोगों से टीबी के प्रति जागरूकता बढ़ाने तथा मरीजों के प्रति संवेदनशील एवं सहयोगात्मक व्यवहार करने का आह्वान किया।
इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी टीबी मरीजों को नियमित रूप से दवा लेने, चिकित्सकीय परामर्श का पालन करने तथा पौष्टिक आहार ग्रहण करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने टीबी मुक्त समाज के निर्माण में सामूहिक सहभागिता का संकल्प लिया।
इस अवसर पर जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. अनिल ओझा, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ कीर्ति कुमार मिश्रा, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पड़री के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ.आनन्द कुमार सिंह, माँ विंध्यवासिनी विश्वविद्यालय के कुलसचिव राम नरायन, डॉ अतुल किशोर शाही समेत अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। संचालन डिस्ट्रिक्ट को आर्डिनेटर सतीश यादव ने किया।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!