महिलाओं के विवाद में मारपीट: चार घायल, चार के खिलाफ थाने में तहरीर
कछवा, मीरजापुर। कछवां थाना क्षेत्र कैए केवटाबीर के अख्तियारपुर में महिलाओं के बीच हुआ विवाद मारपीट में बदल गया। दोनों पक्षों मेंजमकर हुई मारपीट में चार लोग घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार लाठी और धारदार हथियार का खुलकर इस्तेमाल हुआ। पीड़ित पक्ष ने चार लोगों के खिलाफ कछवा थाने में तहरीर दी है।
घायलों में दयाराम पुत्र लालचंद 37 वर्ष, राजनारायण पुत्र लालचंद 39 वर्ष सुनीता पत्नी दयाराम, रानी पत्नी राजनाराराण जिसमे दयाराम के पेट में और जांघ पर धारदार हथियार से जख्म हुआ है। बताया जाता है कि गांव के लोग पकड़े नहीं होते, तो बड़ी घटना घट सकती थी। राजनारायण का सर फटा है। घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी का माहौल हो गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कछवा पहुंचाया। पीड़ित पक्ष की ओर से चार नामजद के खिलाफ थाने में तहरीर दी गई है। पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों ने एफआईआर कराया है दोनों पक्ष को चोट आई है। घटना के कारणों और मारपीट में शामिल लोगों के संबंध में पुलिस जानकारी जुटा रही है। थाना प्रभारी अमरजीत चौहान ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस तथ्यों के आधार पर कार्रवाई करेगी। अब पुलिस की कार्रवाई पर ग्रामीणों की नजर है।


