News

बीएलजे ग्राउंड में सेवा संकल्प प्रदर्शनी का सहकारिता चेयरमैन संग जिलाध्यक्ष ने किया भव्य शुभारम्भ

0 विभिन्न जन कल्याणकारी नीतियों, उपलब्धियों एवं जन कल्याणकारी योजनाओं की झलक देख लोग हुए उत्साहित एवं की सराहना

मीरजापुर। 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर 2026 तक चलने वाले सेवा संकल्प अभियान के तहत गुरुवार को नगर के बीएलजे0श ग्राउंड महुवरिया में केन्द्र एवं राज्य सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं, नीतियों एवं उपलब्धियों पर आधारित 15 दिवसीय भव्य चित्र प्रदर्शनी का उद्घाटन जिला अध्यक्ष भाजपा लाल बहादुर सरोज एवं अध्यक्ष सहकारिता डा. जगदीश सिंह पटेल के द्वारा फीता काटकर किया गया। उद्घाटन के बाद अतिथियों व जनप्रतिनिधियों/पदाधिकारियों ने प्रदर्शनी में भ्रमण कर एक-एक चित्र किट का अवलोकन किया।

चित्र प्रदर्शनी में केन्द्र एवं प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को चित्र व लेखन के माध्यम से मॉडलों और बैनरों के माध्यम से प्रदर्शित किया गया है, जिसे देखकर लोगों में काफी उत्सुकता रही, प्रदर्शनी देखने आए लोगों के द्वारा योजनाओं की सराहना की गई तथा कहाकि एक ही स्थान पर सभी योजनाओं की जानकारी इसके माध्यम से मिल रही है जो बहुत ही उपयोगी व सराहनीय है।

अध्यक्ष भाजपा लाल बहादुर सरोज ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के जन्म दिवस एवं सेवा संकल्प अभियान के तहत लगाई गई इस प्रदर्शनी का उद्देश्य केन्द्र व प्रदेश सरकार के द्वारा पिछले वर्षों में किए गए विकास कार्यों और जन कल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाना है। सहकारिता चेयरमैन डा. जगदीश सिंह पटेल ने जनपदवासियों से अपील करते हुए कहा कि बीएलजे ग्राउंड महुवरिया में आयोजित इस प्रदर्शनी में पहुंचकर जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त करें तथा इसका लाभ उठाएं।

इस अवसर पर काशी क्षेत्र के क्षेत्रीय महामंत्री विद्याधर तिवारी, महामंत्री स्वामीनाथ सिंह, रवि पांडे महामंत्री, हेमंत त्रिपाठी, सुनीता शर्मा उपाध्यक्ष, जिला मंत्री वीरेंद्र प्रताप यादव, जिला मंत्री रोहित त्रिपाठी, संध्या सिंह जिला मंत्री, जिला मीडिया प्रभारी भावेश शर्मा, कार्यालय सह मंत्री प्रकाश दुबे, सोनू दुबे आदि उपस्थित रहे।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!