News

आयुष्मान योजना के तहत भर्ती मरीजों को किया फल-मिष्ठान का वितरण

मीरजापुर।
भारत रत्न सरदार पटेल हॉस्पिटल मे विश्व के सबसे बड़े नेता एवं भारत देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर आयुष्मान का लाभ ले रहे मरीजों को फल एवं मिष्ठान का वितरण किया गया।

चेयरमैन जिला सहकारी बैंक मिर्ज़ापुर सोनभद्र डॉ जगदीश सिंह पटेल ने बतौर मुख्य अतिथि संबोधित करते हुए कहाकि आज हमारे प्रधानमंत्री जी का जन्मदिन है और इस दिन को सेवा संकल्प के साथ मरीजों की सेवा करते हूए मनाते हुए अपार हर्ष हो रहा है।

कहाकि मुझे लगता है जन्मदिन मनाने का इससे खूबसूरत कोई और तरीका नहीं हो सकता। हम किसी और के काम आएं, किसी ज़रूरतमंद की मदद करें, किसी चेहरे पर मुस्कान लाएं, बस इतना सा संकल्प हर भारतवासी को लेना चाहिए।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!