News

19 सितंबर को डिजिटल युग में संस्कृत की प्रासंगिकता पर  के.बी. पीजी कॉलेज में होगी संगोष्ठी

मीरजापुर।
ग्लोबल संस्कृत फोरम (विंध्याचल मंडल, उत्तर प्रदेश प्रांत) एवं कन्हैयालाल बसन्तलाल (के.बी.) स्नातकोत्तर महाविद्यालय, मिर्जापुर के संयुक्त तत्त्वावधान में आगामी 19 सितंबर को संस्कृत दिवस के उपलक्ष्य में एक दिवसीय संगोष्ठी का आयोजन किया जाएगा। यह संगोष्ठी महाविद्यालय के स्मार्ट क्लास कक्ष में ‘डिजिटल युग में संस्कृत की प्रासंगिकता’ विषय पर आयोजित होगी।

कार्यक्रम की अध्यक्षता के.बी. पीजी कॉलेज के प्राचार्य प्रोफेसर रविन्द्र कुमार द्विवेदी करेंगे। संगोष्ठी में विशिष्ट अतिथि के रूप में के.एम. पीजी कॉलेज, मिर्जापुर की प्राचार्या डॉ. रितु सिंह उपस्थित रहेंगी। मुख्य वक्ता के रूप में यूइंग क्रिश्चियन महाविद्यालय प्रयागराज के संस्कृत विभागाध्यक्ष व ग्लोबल संस्कृत फोरम (प्रयागराज मंडल) के संयोजक डॉ. आरुणेय मिश्र तथा इलाहाबाद विश्वविद्यालय के संघटक कॉलेज, सी.एम.पी. स्नातकोत्तर महाविद्यालय के संस्कृत विभाग के शिक्षक व ग्लोबल संस्कृत फोरम (प्रयागराज मंडल) के समन्वयक डॉ. सत्यप्रकाश श्रीवास्तव अपने विचार व्यक्त करेंगे।

यह जानकारी संगोष्ठी की संयोजक और के.बी. पीजी कॉलेज के संस्कृत विभाग की असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. किरन प्रकाश ने दी। उन्होंने बताया कि संगोष्ठी में आधुनिक युग और डिजिटल प्लेटफॉर्म पर संस्कृत भाषा के महत्व व उसकी उपयोगिता पर विस्तृत मंथन किया जाएगा।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!