News

पीएम मोदी जी के जन्मदिवस पर दीपोत्सव एवं काशी से वडनगर गुजरात यात्रा का किया स्वागत

मीरजापुर।
शुक्रवार, 17 सितंबर 2026 को भारतीय जनता पार्टी द्वारा देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस को सेवा संकल्प अभियान के रूप में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। भारतीय जनता पार्टी के प्रत्येक बूथ पर जिलाध्यक्ष लाल बहादुर के नेतृत्व में पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने दीप प्रज्वलित कर प्रधानमंत्री जी के दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना करते हुए आशीर्वाद का दिया जलाया।

जिले के सभी मंडलों, शक्ति केंद्रों एवं केंद्र व राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों के घरों में भी दीप जलाकर आभार एवं आशीर्वाद का दिया जलाया गया। इसी क्रम मीरजापुर के प्रतीकात्मक स्थानों पर जैसे – विंध्याचल मंदिर, पक्का घाट, रामटेक, नाग कुण्ड, कनौरा घाट इत्यादि स्थानों को भी भव्य सजावट के साथ आशीर्वाद का दीया जलाया गया।

काशी से वडनगर जाने वाली पवित्र यात्रा का बरकछा, नगर एवं चुनार, सक्तेशगढ़, विंध्याचल, लालगंज इत्यादि स्थानों पर स्वागत पुष्प वर्षा एवं माल्यार्पण कर भव्य स्वागत किया गया। जिलाध्यक्ष जी ने यात्रा में शामिल सभी बाइकर्स एवं टोली प्रमुख एवं सह प्रमुख का अभिनंदन करते हुए कहा कि काशी से वडनगर तक की यह यात्रा प्रधानमंत्री जी के जीवन दर्शन और सांस्कृतिक राष्ट्रवाद का प्रतीक है।

प्रधानमंत्री जी का सम्पूर्ण जीवन राष्ट्र सेवा और अंत्योदय के लिए समर्पित है। सभी कार्यकर्ता सेवा संकल्प अभियान को जन-जन तक ले जाकर विकसित भारत के संकल्प को साकार करें।
इस अवसर पर जिला पदाधिकारीगण, मंडल अध्यक्षगण, जनप्रतिनिधिगण, मोर्चा-प्रकोष्ठ के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता, लाभार्थीगण उपस्थित रहे। उक्त जानकारी जिला मीडिया प्रभारी पं0 भावेश शर्मा ने दिया।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!