मीरजापुर। अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा जनपद में शांति एवं कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाये रखने हेतु अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों की धरपकड़, अवैध शराब एवं मादक पदार्थों की निर्माण/तस्करी व बिक्री पर अंकुश लगाते हुए संलिप्त अभियुक्तों की गिरफ्तारी/बरामदगी एवं प्रभावी कार्यवाही करने हेतु जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षगण को निर्देश दिये गये हैं।
उक्त निर्देश के अनुक्रम में मादक पदार्थों की तस्करी करने वालों के विरूद्ध लगातार अभियान चलाकर की जा रही कार्यवाही में पुलिस अधीक्षक आपरेशन व क्षेत्राधिकारी आपरेशन के नेतृत्व में थाना मड़िहान व एसटीएफ की संयुक्त पुलिस टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी है । आज दिनांकः19.09.2026 को प्राप्त मुखबीर के सूचना के आधार थाना मड़िहान पुलिस व एसटीएफ की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा सघन वाहन चेकिंग कर ट्रक(अशोक लेलैंड) चालक/अभियुक्त को पकड़ा गया।
पकड़े गये अभियुक्त द्वारा पूछताछ में अपना नाम-पता मोहम्मद शाकिर बक्स पुत्र महबूब आलम निवासी 330 न्यू आनन्द नगर, पम्प हाउस कुन्डम रोड थाना अधारताल जनपद जबलपुर, मध्य प्रदेश बताया गया तथा ट्रक में लदे कोयले के बीच में छिपाकर 06 बोरियों में गांजा रखा हुआ होना बताया गया।
पुलिस टीम द्वारा ट्रक की तलाशी ली गयी तो कोयले में छिपाकर रखा हुआ कुल 198 किग्रा अवैध गांजा बरामद हुआ । उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना मड़िहान पर मु0अ0सं0-228/2026 धारा 8/20/29 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत कर गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए मा0न्यायालय/जेल भेजा जा रहा है तथा गांजा तस्करी में प्रयुक्त ट्रक अशोक लेलैंड वाहन संख्याः MP28H4005 को सीज किया गया।
पकड़े गये अभियुक्त/वाहन स्वामी/चालक द्वारा पूछताछ में बताया गया कि वह उड़ीसा प्रान्त के रायगढ़ा से ट्रक में लदे कोयले के बीच में गांजा छिपाकर ला रहा था जिसे प्रयागराज व वाराणसी में बताये गये व्यक्ति तक पहुंचाना था, जहां से मांग के अनुसार सप्लाई दी जाती हैं । गांजा को नामित व्यक्ति तक पहुंचाने के एवज में मुझे प्रत्येक चक्कर का एक लाख रूपया मिलता है इसी लालच में मैं यह गांजा उड़ीसा से वाराणसी व प्रयागराज के लिए जा रहा था कि पकड़ा गया।
नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त —
मोहम्मद शाकिर बक्स पुत्र महबूब आलम निवासी 330 न्यू आनन्द नगर, पम्प हाउस कुन्डम रोड थाना अधारताल जनपद जबलपुर, मध्य प्रदेश, उम्र करीब-45 वर्ष ।
बरामदगी विवरण —
198 किलोग्राम अवैध गांजा ।
गांजा परिवहन में प्रयुक्त अशोक लेलैंड ट्रक वाहन संख्याः MP28H4005.
पंजीकृत अभियोग —
मु0अ0स0-228/2026 धारा 8/20/29 एनडीपीएस एक्ट थाना मड़िहान जनपद मीरजापुर ।
*गिरफ्तारी का स्थान दिनांक व समय —*
बेला मन्दिर ग्राम दांती के पास से, आज दिनांकः19.09.2026 को समय 12:15 बजे ।
गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली पुलिस टीम —
निरीक्षक रवीन्द्र भूषण मौर्य, प्रभारी निरीक्षक मड़िहान मय पुलिस टीम ।
उप-निरीक्षक रणेन्द्र कुमार सिंह, प्रभारी एसटीएफ फील्ड इकाई प्रयागराज मय पुलिस टीम ।





