अहरौरा, मीरजापुर। क्षेत्र के मदापुर गांव में गणेश चतुर्थी के अवसर पर स्थापित भगवान श्री गणेश की प्रतिमा का पांचवें दिन शनिवार को विधि-विधान से हवन-पूजन एवं आरती के बाद गढ़ई नदी में विसर्जन किया गया।
इससे पूर्व गणेश पूजन समिति की ओर से भव्य हवन-पूजन का आयोजन किया गया। पंडित विजय शंकर मिश्रा ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हवन संपन्न कराया। ग्रामीणों ने विधि-विधान से पूजन-अर्चन कर भगवान श्री गणेश का आशीर्वाद लिया। समिति के यजमान विश्व भूषण त्रिपाठी द्वारा आरती-पूजन के बाद श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरित किया गया।
शनिवार दोपहर गणपति बप्पा के जयकारों के साथ प्रतिमा को विसर्जन के लिए गढ़ई नदी ले जाया गया। इस दौरान श्रद्धालु भजन-कीर्तन करते हुए नाचते-झूमते नजर आए। पूरे रास्ते गणपति बप्पा मोरया के जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना रहा। हर्षोल्लास के साथ भगवान श्री गणेश की प्रतिमा का विसर्जन किया गया।
पांच दिवसीय गणेश पूजन के समापन पर बुजुर्गों से लेकर महिलाओं और नन्हे-मुन्ने बच्चों में भी खासा उत्साह देखने को मिला। विसर्जन कार्यक्रम में हौसला प्रसाद, शीतला प्रसाद, विवेकानंद, अरुण कुमार, पारब्रह्म, दिव्यांश, डमडम, किशन, कुणाल, अंश, पीहू, शांभवी, तनुश्री, डुग्गू, संगम, किशन भानु, रामपूजन, कृपानाथ सहित सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे।
गलत अंश निर्धारण कर खतौनी मे दर्ज करने से सह काश्तकार परेशान
चुनार। तहसील क्षेत्र के राजस्व ग्राम भौरही के खतौनी मे भू माफियाओं के साथ मिली भगत से गलत अंश निर्धारण कर खतौनी मे दर्ज करने से सह काश्तकार परेशान है। क्षेत्रीय लेखपाल के मनमानी से क्षुब्ध ग्राम भौरही निवासी प्रदीप कुमार शर्मा ने उपजिलाधिकारी अनेग सिंह को शिकायती प्रार्थना पत्र दिया है और बताया कि गांव के आराजी नंबर 421/1 रकबा 0.1700 हेक्टेयर का काश्तकार है। क्षेत्रीय लेखपाल के द्वारा गलत अंश निर्धारण कर बर्तमान खतौनी मे दर्ज करा दिया है। जिसके चलते सह काश्तकार से विवाद की स्थिति उत्पन्न हो गई है। पिडीत ने बताया कि उपरोक्त आराजियात मे से सह खाते दार रामा देवी से मनीष राय व जयतुन्जय तिवारी नामक ब्यक्ती ने उनके हक व हिस्से की भूमि क्रय कर लिया। जबकि क्रय भूमि से कुछ भाग नेशनल हाइवे मे चला गया वावजूद गलत ढंग से किये गये अंश निर्धारण के चलते क्रय किये गये भूमि से अधिक पर जबरियन कब्जा दखल कर रहे है। पिडीत ने अविलम्ब आराजी नं0 421/1 के खातेदारो का सही अंश निर्धारित कर खतौनी मे दर्ज कराये जाने का मांग किया है।





