पुल पर जाली लगाने से लेकर सड़कों और बिजली के तारों तक नपाध्यक्ष ने उठाए जनहित के मुद्दे
फोटोसहित (11)
मीरजापुर। शास्त्री पुल पर आत्महत्या की घटनाओं को रोकने और लोगों की सुरक्षा को देखते हुए नगर पालिका परिषद मीरजापुर के अध्यक्ष श्यामसुंदर केशरी ने जिलाधिकारी से वार्ता कर पुल पर जाली लगवाने की मांग की है।
नपाध्यक्ष ने कहा है कि पुल पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम होने से ऐसी घटनाओं पर प्रभावी ढंग से रोक लगाने में मदद मिलेगी। जिलाधिकारी ने आश्वस्त किया कि विंध्य विकास प्राधिकरण या अन्य किसी मद से जल्द ही पुल पर जाली लगवाई जाएगी। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि जिलाधिकारी की कार्रवाई के बाद जल निगम भी सक्रिय हुआ है। अब जल निगम द्वारा तेजी के साथ कार्य कराया जा रहा है और कार्यों में गुणवत्ता का विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहाकि लंबे समय से चल रही समस्याओं के समाधान के लिए संबंधित विभागों के साथ लगातार समन्वय किया जा रहा है। इसके साथ ही प्रभारी मंत्री नंद गोपाल गुप्ता ‘नंदी’ की अध्यक्षता में हुई बैठक में भी शहर में अव्यवस्थित बिजली के तारों को हटाकर उन्हें व्यवस्थित तरीके से एक ही तार वाली लाइन में करने तथा जर्जर और खराब सड़कों की स्थिति को जल्द दुरुस्त कराने का मुद्दा प्रभारी मंत्री के समक्ष रखा है। इस मौके पर नपाध्यक्ष ने कहा कि शहर की मूलभूत समस्याओं के समाधान और नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए संबंधित विभागों से लगातार बातचीत की जा रही है। सड़क, सीवर, बिजली और सुरक्षा से जुड़े मामलों में तेजी से कार्रवाई हो, इसके लिए प्रशासन के स्तर पर भी प्रयास किए जा रहे हैं।


