News

सेवा दिवस एवं आशीर्वाद थीम पर विकास भवन में लगाई गई विभिन्न योजनाओं की प्रदर्शनी

मा0 जनप्रतिनिधिगण के द्वारा फीता काटकर व दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया शुभारम्भ

विभिन्न विभागों के जन कल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को किया गया लाभान्वित – भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी श्रोताओं द्वारा उठाया गया लुफ्त

विभिन्न स्कूलों में सेवा संकल्प अभियान के तहत छात्र-छात्राओं के द्वारा चित्रकला प्रतियोगिता व खेल का किया गया आयोजन

मीरजापुर 21 सितम्बर 2026 – जनपद में शासन के निर्देशानुसार आयोजित की जाने वाली सेवा संकल्प अभियान के अन्तर्गत सेवा दिवस व आशीर्वाद थीम पर जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार के निर्देशन में विकास भवन परिसर में विभिन्न विभागों के द्वारा संचालित जन कल्याणकारी योजनाओं की प्रदर्शनी लगाई गई। कार्यक्रम का शुभारम्भ मा0 विधायक नगर रत्नाकर मिश्र, मड़िहान रमाशंकर सिंह पटेल, मझवां सुचिस्मिता मौर्या, छानबे रिंकी कोल, जिला अध्यक्ष भाजपा लाल बहादुर सरोज, जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार, मुख्य विकास अधिकारी विशाल कुमार के द्वारा फीता काटकर व दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारम्भ किया गया। कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी द्वारा सभी जन प्रतिनिधिगण व जिलाधिकारी को पुष्प गुच्छ प्रदान कर स्वागत व अभिनन्दन किया गया। इस अवसर पर विभिन्न विभागों के द्वारा स्टाल लगाकर योजनाओं पर आधारित प्रदर्शनी लगाई गई तथा पात्र लाभार्थियों को योजनाओं के प्रमाण पत्र, प्रशस्ति, टूल किट, स्मार्ट फोन, प्रधानमंत्री आवास, दिव्यांगजन को ट्राई साइकिल आदि का वितरण कर उन्हें लाभान्वित किया गया। प्रदर्शनी में कृषि विभाग, बाल विकास परियोजना, उद्यान विभाग, दिव्यांग कल्याण विभाग, कौशल विकास, एन0आर0एल0एम0, जल जीवन मिशन सहित लगभग 15 विभागों की प्रदर्शनी लगाई गई। इस अवसर पर मा0 जनप्रतिनिधिगण के द्वारा प्रत्येक प्रदर्शनी स्टाल पर पहुंचकर अवलोकन किया गया तथा योजनाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की।मा0 विधायक नगर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने सेवा ही संगठन का मंत्र दिया तथा यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी उसी मंत्र को धरातल पर उतार रहे हैं। आज सेवा संकल्प अभियान के तहत लगाई गई प्रदर्शनी का यही उद्देश्य है कि लोगों को एक ही स्थान पर योजनाओं की जानकारी देना है। कार्यक्रम में मा0 विधायक मड़िहान रमाशंकर सिंह पटेल, मझवां सुचिस्मिता मौर्या, छानबे रिंकी कोल ने भी सेवा संकल्प अभियान के तहत लगाई गई प्रदर्शनी के उद्देश्य व उसके महत्व के बारे में जानकारी दी।कार्यक्रम के दौरान विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों एवं उत्कृष्ट कार्य करने वाले सफाई मित्रों को सम्मानित किया गया। सम्मानित होने के पश्चात व योजनाओं का लाभ पाने के बाद उनके चेहरे पर खुशी की झलक दिखी। पात्र लाभार्थियों को योजनाओं से आच्छादित करने वाले विभागों में डीसी एनआरएलएम के द्वारा आरएफ/सीआईएफ योजना के तहत एक करोड़ 57 लाख 80 हजार रुपये का चेक, जिला उद्योग विभाग द्वारा 10 पात्र हलवाई समाज के लाभार्थियों को टूल किट वितरण, जिला पंचायत राज अधिकारी द्वारा 10 उत्कृष्ट कार्य करने वाले सफाई कर्मचारियों को स्वच्छता किट/प्रशस्ति पत्र, बाल विकास परियोजना विभाग द्वारा 05 आंगनबाड़ी कार्यकत्री को स्मार्ट फोन तथा एक आंगनबाड़ी कार्यकत्री व 04 सहायिका को नियुक्ति पत्र वितरण, परियोजना निदेशक ग्राम विकास विभाग द्वारा 10 लाभार्थियों को मुख्यमंत्री आवास का स्वीकृति पत्र, प्रबंधक लीड बैंक के द्वारा सीएम युवा योजना के 06 लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र तथा कृषि विभाग द्वारा 10 लाभार्थियों को तोरिया मिनी किट का वितरण कर लाभान्वित किया गया।सेवा संकल्प अभियान के तहत विभिन्न विद्यालयों में चित्रकला, रंगोली, वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस क्रम में राजकीय महाविद्यालय मझवां मीरजापुर के अन्तर्गत कहानी बदलाव की कार्यक्रम के तहत डिजिटल नुक्कड़ नाटक अभिनीत किया गया जिसमें वास्तविक एवं आभासी माध्यम से 16 छात्र-छात्राएं सहित प्रशासनिक प्रतिनिधि में मनोज सिंह प्रधानाध्यापक और कर्मचारीगण उपस्थित रहे। इसी क्रम में नरोत्तम सिंह, पदम सिंह राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय मगरहा में सेवा संकल्प अभियान के तहत गोष्ठी व वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।इस अवसर पर जिला विकास अधिकारी राजीव कुमार शर्मा, परियोजना निदेशक डी0आर0डी0ए0 धर्मजीत सिंह, उपायुक्त स्वतः रोजगार रमाशंकर सिंह राजपूत, जिला समाज कल्याण अधिकारी दिलीप पटेल सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहे।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!