नागपुर स्टेशन से अपह्रत बच्चे को जीआरपी ने मिर्जापुर से किया बरामद, आरोपी गिरफ्तार
फोटोसहित
मीरजापुर।
महाराष्ट्र के नागपुर स्टेशन से अपह्रत किए गए बच्चे को मीरजापुर जीआरपी/आरपीएफ टीम ने बरामद करतेहुए आरोपी अभियुक्त को गिरफ्ताऋ किया है।
सोमवार, 21 सितंबर को मीरजापुर जीआरपी थानाध्यक्ष राजेश कुमार वर्मा को थाना जीआरपी नागपुर महाराष्ट्र से एक व्यक्ति द्वारा 6 साल के बच्चे को ट्रेन राजगीर पटना एक्सप्रेस 13202 से अपहरण करके लेकर जाने की सूचना मिली। उन्हे बताया गया कि जीआरपी नागपुर पर बच्चे के अपहरण के संबंध में अपराध संख्या-635/2026 धारा-137(2) बीएनएस बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया है। इस सूचना के आधार पर तत्काल थानाध्यक्ष राजेश कुमार वर्मा थाना जीआरपी मिर्जापुर व निरीक्षक आरपीएफ पोस्ट मिर्जापुर की संयुक्त टीम बच्चे व अभियुक्त की तलाश में गाडी का इंतजार प्लेटफार्म पर करने लगे। गाडी प्लेटफार्म नम्बर-02 पर समय 5.01 पर पहुंची, तो संयुक्त ने ट्रेन के सभी कोचो में सघन तलाशी ली। इस दौरान अभियुक्त मिथुन कुमार पुत्र दयाचन्द्र पासवान निवासी कासोचन्द्र थाना बिहार शरीफ नालन्दा बिहार व अपह्रत बच्चे करन पुत्र भवंर लाल निवासी ग्राम 2026 सादली थाना-सादली तहसील देसुली जनपद पाली राज्य राज्यस्थान जनरल बोगी के आगे की तरफ मिल गये। अभियुक्त व बच्चे को बरामद कर बरामदगी की सूचना थाना जीआरपी नागपुर को दी गयी। दोनो को अपनी अभिरक्षा में लेने हेतु थाना जीआरपी नागपुर के एपीआई संदीप वडाराव इंगले के निर्देशन में थाना जीआरपी नागपुर से जीआरपी मिर्जापुर आये और मु0अ0स0-635/2026 धारा-137(2) बीएनएस बनाम अज्ञात से सम्बन्धित बरामद अभियुक्त व अपह्रत बच्चे को थाना जीआरपी नागपुर की टीम को आवश्यक कार्यवाही करने हेतु सुपुर्द किया गया। सुपुर्दगी के उपरान्त थाना जीआरपी नागपुर की टीम द्वारा थाना जीआरपी मिर्जापुर /आरपीएफ पोस्ट मिर्जापुर की त्वरित कार्यवाही की भूरि-भूरि प्रशसा की गयी।
गिरफ्तार करने वाली टीम मे थानाध्यक्ष राजेश कुमार वर्मा थाना जीआरपी मिर्जापुर, निरीक्षक चमन सिंह तोमर आरपीएफ पोस्ट मिर्जापुर, हे0का0 सन्तोष सिंह थाना जीआरपी मिर्जापुर,
स0उ0नि0 नरेन्द्र दुबे आरपीएफ पोस्ट मिर्जापुर, का0 सर्वजीत थाना जीआरपी मिर्जापुर,
का0 रवि कनौजिया थाना जीआरपी मिर्जापुर,
का0 प्रदीप पाल आरपीएफ पोस्ट मिर्जापुर शामिल रहे।


