News

प्रधान संघ अध्यक्ष ने किया डिजिटल लाइब्रेरी का शुभारंभ

पडरी, मीरजापुर।
पहाड़ी ब्लॉक के पड़री ग्राम सभा मे चार लाख की लागत से तैयार डिजिटल लाइब्रेरी का शुक्रवार को प्रधान संघ के ब्लॉक अध्यक्ष एवं अधिवक्ता ब्यासजी बिन्द ने फीता काटकर शुभारंभ किया।

प्रधान संघ अध्यक्ष ने कहा कि डिजिटल लाइब्रेरी के खुलने से पडरी ग्राम वासियों को अपने बच्चों को अध्ययन के लिए शहर की ओर नहीं भेजना पड़ेगा। अब गांव के बच्चे गांव के ही डिजिटल लाइब्रेरी में अपना अध्ययन करके एक काबिल इंसान बनाकर रोजगारोन्मुखी हो सकेंगे।

इस मौके पर ग्राम प्रधान रामेदव सरोज, सचिव अखिलेश श्रीवास्तव, कृष्ण कुमार दुबे समेत अन्य ग्रामीण व बच्चे उपस्थित रहे।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!