मीरजापुर। श्री अग्रवाल नवयुवक समिति मीरजापुर की ओर से आयोजित अग्रसेन जयंती सप्ताह-2026 के संबंध में शुक्रवार को अग्रसेन भवन बेलतर में प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। प्रेस वार्ता में समिति के अध्यक्ष नितिन अग्रवाल ने पत्रकारों को आगामी कार्यक्रमों की जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि 2 अक्टूबर से 13 अक्टूबर 2026 तक अग्रसेन जयंती सप्ताह के अंतर्गत समाज के बच्चों, युवाओं एवं महिलाओं के लिए विभिन सांस्कृतिक, रचनात्मक एवं मनोरंजक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। प्रमुख कार्यक्रमों में अंताक्षरी, जलेबी दौड़, चित्रकला, बाल मेला एवं लकी ड्रों, डांडिया सजाओ, विवज प्रतियोगिता, फूड्स कुकिंग, स्लो बाइक रेस, फैन्सी ड्रेस, फूलों की रंगोली एवं डांसिंग स्टार शामिल हैं।
उन्होंने बताया कि 10 अक्टूबर को सायं 5 बजे मिलन पैलेस, लालडिग्गी में वार्षिकोत्सव समारोह आयोजित होगा, जिसमें सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं विभिन प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। 11 अक्टूबर को प्रातः 10 बजे अग्रसेन भवन, बेलतर में श्री श्री 1008 महाराजा अग्रसेन जी एवं कुलदेवी मां महालक्ष्मी जी का पूजन होगा। वहीं 13 अक्टूबर को मधुबन गेस्ट हाउस, शिवाला महंथ में भव्य डांडिया नाइट का आयोजन किया जाएगा, जिसमें नॉनस्टॉप म्यूजिक, डीजे एवं सेल्फी प्वाइंट विशेष आकर्षण रहेंगे।
समिति के मंत्री पियूष अग्रवाल ने समाज के सभी परिवारों से अपील की कि वे इन कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर सहभागिता कर अग्रसेन जयंती सप्ताह को सफल बनाने में अपना सहयोग प्रदान करें। प्रेस वार्ता में समिति के ज्यादातर सदस्य उपस्थित रहे। इस अवसर पर मंत्री पियूष अग्रवाल, अनुप अग्रवाल, रोहित अग्रवाल, अविनाश गोयल, नितीश अग्रवाल, रोहित अग्रवाल (मुसफ्फरगंज), शुभम अग्रवाल, आकाश गोयल, आकाश गोयल, विशाल गोयल, अमन अग्रवाल सहित समिति के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।





