News

डिजिटल लाइब्रेरी से ग्रामीण बच्चों को मिलेगी शिक्षा की नई राह: मझवां विधायक

पड़री, मीरजापुर। विकास खंड पहाड़ी के चेंदुली ग्राम सभा में शुक्रवार को मझवां विधायक शुचिस्मिता मौर्य ने फीता काटकर डिजिटल लाइब्रेरी का शुभारंभ किया।

मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलित कर शुभारम्भ करते हुए विधायक शुचिस्मिता मौर्य ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में डिजिटल लाइब्रेरी शुरू होने से बच्चों को आधुनिक शिक्षा के संसाधन उपलब्ध होंगे। इससे ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी समेत शिक्षा के विभिन्न क्षेत्रों में आगे बढ़ने में मदद मिलेगी।

इसके पूर्व प्रधान प्रतिनिधि शिवबाबा सिंह ने भगवान राम का चित्र, बुके और अंगवस्त्र भेंटकर स्वागत किया। बीडीओ मुनेश सिंह ने डिजिटल लाइब्रेरी के महत्व और विद्यार्थियों को मिलने वाली सुविधाओं के बारे में जानकारी दी। अध्यक्षता प्रधान प्रतिनिधि शिवबाबा सिंह ने की।

भाजपा मंडल अध्यक्ष अशोक मौर्य, देवेंद्र सिंह, ज्ञान प्रकाश सिंह, प्रधान संघ के ब्लॉक अध्यक्ष व्यासजी बिंद, रामदेव सरोज, अनिल पासी, राजकुमार सिंह और मंगला राय सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!