News

काशी क्षेत्र महामंत्री एवं भाजपा नगर अध्यक्ष ने सुनी पीएम के मन की बात
फोटोसहित
मीरजापुर। यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 138 वें एपिसोड को मीरजापुर नगर मंडल पश्चमी के चंद्रदीपा सेक्टर के बूथ संख्या 298 शक्तिकेंद्र संयोजक गुलशन केशरी के आवास पर
भाजपा काशी क्षेत्र के महामंत्री विधाधर तिवारी, नगर अध्यक्ष पश्चमी नितिन विश्वकर्मा ने बुथ के भाजपा कार्यकर्ताओ के साथ सुना।
उन्होने कहाकि इस दौरान आतंकवाद के खिलाफ भारत की नीति, जनगणना में नागरिकों की भागीदारी, नशा मुक्त युवा अभियान, पोषण, पर्यावरण संरक्षण तथा देश के विभिन्न क्षेत्रों की प्रेरणादायी पहलों पर महत्वपूर्ण बातें सुनने को मिलीं। साथ ही सर्जिकल स्ट्राइक के 10 वर्ष पूरे होने का भी उल्लेख हुआ। ‘मन की बात’ देश की जनभागीदारी, सेवा और सकारात्मक बदलाव की प्रेरणा देता है। मन की बात कार्यक्रम मे मुख्य रूप से मंडल उपाध्यक्ष दीपा ऊमर, आकाश पटेल, मंडल महामंत्री कृष्ण कुमार सिंह, मंडल मंत्री अमरेश सोनकर, गोपाल अग्रवाल, सुमन यादव, गुलशन केशरी,राम सजीवन सरोज, अभिनव प्रताप सिंह, शिवांशु द्विवेदी, जितेंद्र अग्रहरी, संदीप सरोज, कमलेश सरोज, करन कुमार गुप्ता, रामकृष्ण गुप्ता, बबुंदर साहु, साधु बिदं, मनोज केशरी आदि प्रमुख कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!