News

रोटरी एवं रोट्रैक्ट क्लब विंध्याचल ने प्राथमिक विद्यालय में वितरित किए स्कूल बैग एवं स्टेशनरी सामग्री
फोटोसहित
मीरजापुर। रोटरी क्लब विंध्याचल एवं रोट्रैक्ट क्लब विंध्याचल द्वारा रविवार को क्लब द्वारा गोद लिए गए नंद गोपाल प्राथमिक विद्यालय, गणेशगंज में विद्यार्थियों को पढ़ाई-लिखाई हेतु स्कूल बैग एवं स्टेशनरी सामग्री वितरित की गई। विद्यालय के करीब 60 बच्चों को स्कूल बैग के साथ कॉपी, पेन, पेंसिल, रबर, कटर, स्केल सहित अन्य आवश्यक शैक्षणिक सामग्री भी प्रदान की गई।बच्चों को नए स्कूल बैग एवं पढ़ाई की सामग्री मिलने पर उनके चेहरे खुशी से खिल उठे।

कोषाध्यक्ष मयंक गुप्ता ने बताया की रोटरी द्वारा प्रत्येक माह विभिन्न सामाजिक एवं सेवा गतिविधियों के लिए विशेष रूप से निर्धारित किया जाता है। सितंबर माह को बेसिक शिक्षा पर केंद्रित है उसी क्रम में विद्यालय में यह कार्यक्रम आज आयोजित किया गया।

रोट्रैक्ट क्लब विंध्याचल की अध्यक्ष रेनू गुप्ता ने कहा कि विद्यालय को गोद लेने के बाद यहां होने वाली गतिविधियों के दौरान यह महसूस हुआ कि कई बच्चों के स्कूल बैग पुराने अथवा क्षतिग्रस्त हो चुके हैं। इसी आवश्यकता को देखते हुए आज विद्यालय के बच्चों को नए स्कूल बैग एवं आवश्यक पढ़ाई की सामग्री वितरित की गई, ताकि बच्चों को पढ़ाई में सुविधा मिल सके और उनमें शिक्षा के प्रति उत्साह बना रहे।

कार्यक्रम में संजय सिंह गहरवार, डॉ. अमित केशरवानी,अरुण अग्रवाल, मनोज अग्रवाल, विवेक सिंह राजपूत, रोट्रैक्ट क्लब सचिव प्रखर गुप्ता, सत्यम गुप्ता, शुभम जायसवाल, अभिनव गुप्ता सहित रोटरी एवं रोट्रैक्ट क्लब के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

विद्यालय परिवार एवं बच्चों ने रोटरी एवं रोट्रैक्ट क्लब विंध्याचल के इस प्रयास के प्रति आभार व्यक्त किया।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!