दर्जनो लोगो ने थामा सपा का दामन
फोटौसहित
मीरजापुर। समाजवादी पार्टी में आज दर्जनो लोगो ने पार्टी कार्यालय पहुॅचकर कार्यवाहक जिलाध्यक्ष अशोक यादव के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की है। सदस्यता ग्रहण करने वालो में विष्णु बिन्द, रविन्द्र यादव, नरेन्द्र यादव, विजय बिन्द, दिनेश बिन्द आदि शामिल है। सदस्यता ग्रहण करने पर कार्यवाहक जिलाध्यक्ष अशोक यादव ने अंगवस्त्र व माला पहनाकर स्वागत किया और कहा कि आपलोगो के आने से समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव जी का हाथ मजबूत होगा और पार्टी का कारवां जनपद में फहरेगा।


