News

सेवा संकल्प अभियान: राजकीय आईटीआई में नवाचार पर अभिमुखीकरण हेतु प्रेरणा दायक व्याख्यान
फोटोसहित
मीरजापुर।
जिला विज्ञान क्लब मिर्ज़ापुर के द्वारा सोमवार, 28 सितंबर को राजकीय आईटआई मिर्ज़ापुर में सेवा संकल्प अभियान के तहत नवाचार पर प्रेरणा दायक व्याख्यान आयोजित किया गया। जिला विज्ञान क्लब समन्यवयक सुशील कुमार पाण्डेय ने छात्रों को बताया कि आधुनिक युग विज्ञान एवं प्रोद्योगिकी का युग है। यहाँ की संस्कृति में पला बढ़ा हर व्यक्ति अपनी रोजमर्रा की समस्याओ का समाधान अपने विशिष्ट तरीके से निकालता है। यही विशिष्ट तरीका ही नव प्रवर्तन कहलाता है। सर सी वी रमन, होमी जहांगीर भाभा, रामानुजन, सर जगदीश चंद्र बसु, डॉक्टर ए पी जे अब्दुल कलाम जैसे महान वैज्ञानिको ने वह करके दिखाया जो असम्भव की श्रेणी में आता है। भारत एक ऐसा देश है जो मस्तिष्क की बोधगम्य कथ नो की प्रयोग शाला है जिसमे बिचारो, नवाचारो और अविष्कारो के साथ ही अनुसंधान तथा नवप्रवर्तन की ऐसी शोध यात्रा चलती रहती है। नवप्रवर्तन हमारे देश का मूल आधार है। इनोवेटर जय प्रकाश बिन्द ने नवाचार एवं अविष्कार में अंतर को बच्चो को विस्तार पूर्वक समझाया। प्रोजेक्टर पर स्क्रीन के माध्यम से विभिन्न नवाचारो के आईडिया एवं उन समस्याओ के निरकारण को भी नवाचार के माध्यम से समझाया. उन्होंने गार्बेज कलेक्शन मशीन के अपने तीन प्रोटो टाइप को स्क्रीन के माध्यम से समझाया। कुल 17 बिभिन्न नवाचारो को बच्चो को दिखा कर बताया गया। आईटीआई के प्रधानाचार्य मयंक मणि शुक्ला ने भी नवाचारी आईडिया को बच्चो को बताते हुए कहा कि आप सभी अपने नए आईडिया लाकर यहाँ प्रयोगशाला में मूर्त रूप देने का प्रयास करे। इसमें कोई भी आवश्यकता हो, उसे पूरा किया जायेगा। इस कार्यक्रम में कालेज के 126 छात्र एवं छात्राओं ने प्रतिभागिता की। इसमें विद्यालय के सभी स्टाफ ने महत्वपूर्ण सहयोग किया।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!